एक्सप्लोरर

Omicron Symptoms: छोटे बच्चों और किशोरों में अलग हैं ओमिक्रोन के लक्षण, ऐसे पहचानें

Omicron Symptoms In Children: बहुत छोटे बच्चों और किशोर उम्र के बच्चों में कुछ इस तरह के लक्षण दिखा रहा है कोरोना. समय रहते करें पहचान और बच्चें को दें सही उपचार और देखभाल.

Omicron And Child Safety: ओमिक्रोन ने दहशत फैला रखी है. भले ही शुरुआत से ही इस वायरस को माइल्ड (Mild Virus) और कम घातक (Deadly) बताया जा रहा है. लेकिन इसके लक्षण दिखते ही मन में डर आ जाता है. इस वायरस (Omicron) के साथ एक अच्छी बात यह है कि इसके लक्षण (Symptoms) सभी जगहों पर और ज्यादातर लोगों में एक जैसे ही हैं. शुरुआत गले में जलन (Throat Burning) या खराश के साथ होती है और बाद में नाक बंद होना, जुकाम होना, सिर दर्द की समस्या और फिर बुखार आने की दिक्कतें होने लगती हैं.

हालांकि बच्चों में भी कोरोना के यही लक्षण दिख रहे हैं. लेकिन बहुत छोटे बच्चों और किशोरों में बहुत थोड़े-से अंतर के साथ बिहेव कर रहा है. जैसे, छोटे बच्चे गले में खराश या जलन की शिकायत नहीं कर सकते. वे सिर्फ रोते हैं या जो बच्चे बोलने लायक हैं वे गले में दर्द बताते हैं. इसके बाद इन्हें जुकाम-खांसी की समस्या होती है और फिर फीवर आता है. वहीं किशोरों में गले की जलन के बाद सर्दी-जुकाम के साथ ही कंपकपी के साथ तेज बुखार आने की समस्या देखने को मिल रही है.

CDC और WHO लगातार इस वायरस के बारे में सूचना जारी कर रहे हैं ताकि आप अपना और अपने परिवार का ध्यान रख सकें. किसी भी परिवार में बच्चे और बुजुर्ग इस वायरस से जल्दी प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए इनके साथ अपना भी पूरा ध्यान रखें. आपको किन बातों पर सबसे अधिक फोकस रखना है, यहां जान लें...

  • आप जानते हैं कि कोरोना का यह वेरिएंट (Omicron) भी सांस के जरिए सबसे अधिक तेजी से फैल रहा है. इसलिए परिवार में सभी को सख्ती के साथ मास्क के उपयोग की आदत डाल दें.
  • इस वायरस को कंट्रोल करने का दूसरा तरीका है हाइजीन. कोई भी बाहर से आया सामान छूने पर हैंडवॉश करें या फिर हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें.
  • सांसों को दुरुस्त रखने का तीसरा और आसान उपया है गर्म पानी. बहुत तेज नहीं लेकिन गुनगुना से थोड़ा गर्म पानी अपनी डेली लाइफ में शामिल करें. बाहर से आने के बाद हाथ-मुंह धोकर गर्म पानी या काढ़ा जरूर पिएं.
  • सर्दी का मौसम है तो कोल्ड-कफ हो जाना आम बात है. लेकिन कोरोना संक्रमण के बीच हम इन मामूली समस्याओं को भी अफॉर्ड नहीं कर सकते. इसलिए खुद को सर्दी से बचाकर रखें और गर्म कपड़ों का सही उपयोग करें.
  • सही डायट के साथ आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ा सकते हैं. जब इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है तो कोई भी बीमारी आपको अपनी चपेट में आसानी से नहीं ले पाती. और अगर बीमारी लग भी जाए तो ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाती है.
  • दिन में एक बार हल्दी वाला दूध जरूर पिएं और परिवार में सभी को पिलाएं. साथ ही तुलसी का काढ़ा भी हर दिन एक बार जरूर पिएं. ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही इंफेक्शन को खत्म करने में बहुत सहायक होते हैं.
  • घरों में कैद होने के बाद एक्सर्साइज और योग के अतिरिक्त हमारे पास ऐसा दूसरा विकल्प नहीं बचता है, जो हमारे शरीर को स्ट्रॉन्ग, हेल्दी और ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन रखने में मदद करे. इसलिए अगर आप वॉक नहीं कर पा रहे हैं तो योग और एक्सर्साइज जरूर करें और बच्चों को भी कराएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:  ओमिक्रोन होने पर सबसे पहले हावी होते हैं ये लक्षण, तुरंत हो जाएं सतर्क

यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए कहर बन रहा है ओमिक्रोन, लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच ऐसे रखें इनका ध्यान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget