एक्सप्लोरर

Obesity Problem: मोटापा से हो सकता कैंसर, इससे बचना है तो ये 5 साधारण टिप्स अपना लिजिए

कैंसर से बचाव के लिए लाइफ स्टाइल में सुधार जरूरी है. अधिक वजन होनेे पर कैंसर जैसी बीमारियों की चपेट में भी व्यक्ति आ सकता है. डेली लाइफ में कुछ सुधार कर मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है

Obesity Removal Remedy:  4 मार्च को वर्ल्ड ओबेसिटी डे मनाया जाता है. इस दिन देश और दुनिया में लोगों को मोटापे से होने वाली बीमारी को लेकर जागरुक किया जाता है. मोटापा खुद बेशक बीमारी न कहलाता हो. मगर यह कई बीमारियों को साथ जरूर लाता है. हाइपरटेंशन, डायबिटीज मोटापे से जुड़े रोग हैं. इसके अलावा मोटापे का नाता कैंसर से भी देखा गया है. हाल में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया कि मोटे लोगों में हेल्दी लोगों की अपेक्षा 13 तरह के कैंसर होने का खतरा अधिक रहता है. लेकिन मोटे से पतले होेने के लिए थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. 5 टिप्स अपनाकर मोटापे से राहत पा सकते हैं.  

1. हेल्दी डाइट लें

जो लोग अधिक फास्टफूड और बिना सब्जी और फलों वाले आहार लेते हैं. उनमें मोटापा होने की संभावना अधिक रहता है. ऐसे लोगों का बीएमआई तेजी से बढ़ता है. डॉक्टरों का कहना है वजन कम करने के लिए फास्टफूड बिल्कुल बंद कर देना चाहिए. सलाद और हरी सब्जी अधिक खाएं. 

2. शराब और सॉफ्ट ड्रिंक न पीएं

जो लोग मोटापे के शिकार हैं. उन्हें शराब और सॉफ्ट ड्रिंक से तौबा कर लेनी चाहिए. शराब और सॉफ्ट ड्रिंक में कैलोरी की बहुत अधिक मात्रा होती है. यह बॉडी पर बहुत अधिक फैट चढ़ा सकती है.

3. इन दवाओं का सेवन करने से बचें 

कुछ लोग एंटीडिप्रेसेंट, एंटीसीजर, स्टेरॉइड, बीटा ब्लॉकर, एंटीसाइकोटिक दवाइयां लंबे समय तक लेते रहते हैं. इन लोगों में भी मोटापा होने का खतरा रहता है. जबरन इन दवाओं का सेवन करने से बचें. केवल डॉक्टरों की सलाह पर दवाएं लें.  

4. नींद बेहतर लें

जो लोग सही नींद नहीं ले पाते हैं. असंतुलित नींद या बहुत कम नींद या अधिक नींद लेने से हार्माेन में बदलाव आ जाते हैं. इससे भूख बढ़ने लगती है. इससे मोटापा होने का खतरा रहता है. इसलिए सही समय पर उचित नींद लें. 

5. तनाव फ्री रहें

तनाव का संबंध भ मोटापे से जुड़ा है. दरअसल, तनाव मेें हार्माेन में बदलाव आता है. इससे लोग अधिक भोजन करने लगते हैं. इससे मोटापा होने लगता है. 

ये भी पढ़ें: Cat Transmitted Infection: बिल्लियां मचाएंगी तबाही! इंसानों में फैला रहीं स्किन फंगल बीमारी, ब्रिटेन में मिले 3 केस

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget