एक्सप्लोरर

New Vaccination Guidelines: नई वैक्सिनेशन नीति के बाद दिन में टूटे सभी रिकॉर्ड, जानें किस राज्य ने किया टॉप

कोविड -19 वैक्सिनेशन के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई संशोधित नीति के बाद से इस अभियान में तेजी देखने को मिली है. देश में पिछले पांच दिनों में रोजाना औसतन लगभग सत्तर लाख वैक्सीन की डोज दी गई हैं. 

केंद्र सरकार ने कोविड -19 वैक्सिनेशन के लिए देशभर में 21 जून से नई संशोधित नीति लागू करने की घोषणा की थी. नई नीति लागू होने के बाद से अब तक के ये पांच दिन देश में वैक्सिनेशन अभियान के लिए सबसे बेहतर रहे हैं. इस दौरान रोजाना औसतन लगभग सत्तर लाख वैक्सीन की डोज दी गई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस नई संशोधित नीति के पहले दिन यानी 21 जून (सोमवार ) को देशभर में वैक्सीन की 80 लाख से अधिक डोज दी गई.

इसी साल 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से एक दिन में दी गई ये वैक्सीन की सबसे अधिक डोज हैं. इसके बाद 22 जून को लगभग 60 लाख, 23 जून को 70 लाख, 24 जून को 63 लाख और 25 जून यानी कल रात तक 70 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई हैं.  

हालांकि शनिवार और रविवार को वीकेंड के दौरान वैक्सिनेशन के आंकड़ों में कमी देखी गई है लेकिन इन पांच दिनों के डाटा ने ही देश में वैक्सीन की डोज के साप्ताहिक औसत को प्रतिदिन 60 लाख से ज्यादा कर दिया है. जो कि अब तक का सबसे ज्यादा है.

इस से पहले 12 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में सबसे ज्यादा, प्रतिदिन 40 लाख 17 हजार वैक्सीन डोज का औसत दर्ज किया गया था. इस हफ्ते का औसत अभी से उस से 47 प्रतिशत अधिक है. हालांकि इस स्पीड से भी देश की पूरी वयस्क आबादी को टीके की डोज देने में लगभग 228 दिन और लग जाएंगे.

सभी राज्यों ने तोड़े वैक्सिनेशन के रिकॉर्ड  

21 जून से 25 जून नई नीति लागू होने के बाद के अब तक के इन पांच दिनों में देश के लगभग सभी राज्यों ने अपने यहां वैक्सिनेशन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. आबादी के अनुपात के हिसाब से हिमाचल प्रदेश ने इन पांच दिनों में औसतन हर दस लाख में सबसे अधिक 35 हजार 159 लोगों को रोजाना वैक्सीन की डोज दी गई है. इस लिस्ट में उत्तराखंड दूसरे नंबर पर मौजूद है. यहां औसतन प्रति दस लाख में से 32,789 लोगों को रोजाना वैक्सीन लगाई गई है. दिल्ली इस लिस्ट में छठें नंबर पर मौजूद है. यहां इन पांच दिनों का औसत 29,832 डोज प्रतिदिन का है. 

बड़ी जनसंख्या वाले राज्यों में जहां राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ साथ महाराष्ट्र ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार का औसत इन पांच दिनों में सबसे कम है. राजस्थान में औसतन हर दस लाख में 23,489, मध्य प्रदेश में 21,966 और महाराष्ट्र में वैक्सीन की 18,221 डोज रोजाना लगाई गई हैं. 

यह भी पढ़ें 

Delhi Vaccination: दिल्ली में 24 जून को हुआ रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, 1.5 लाख में से सवा लाख युवाओं को लगा टीका

Covid-19: बच्चों पर 'कोवोवैक्स' वैक्सीन के ट्रायल की तैयारी में सीरम इंस्टीट्यूट, जल्द मांग सकती है DCGI की मंजूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget