एक्सप्लोरर

National Protein Day 2023: हेल्दी बॉडी के लिए कितने प्रोटीन की होती है जरूरत, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें इस सवाल का जवाब

Protein Day: भारत में इस बार चौथी बार नेशनल प्रोटीड डे मनाया जा रहा है. इस बार प्रोटीन-डे की थीम 'Easy Access To Protein For All' है. इसका मतलब हर किसी तक प्रोटीन की पहुंच को आसान बनाना है.

National Protein Day 2023: अगर आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो अपनी हर दिन की डाइट में विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों को शामिल करें. प्रोटीन हमारी बॉडी की कोशिकाओं के रखरखाव और उनके विकास में अहम भूमिका निभाता है. प्रोटीन के बिना शरीर का विकास और इम्युनिटी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. इसी की जागरूकता के लिए हर साल 27 फरवरी को नेशनल प्रोटीन डे (National Protein Day 2023) मनाया जाता है. भारत में इस बार चौथी बार इस दिन को मनाया जा रहा है. इस बार प्रोटीन-डे की थीम 'Easy Access To Protein For All' है. इस मौक पर आइए जानते हैं डाइट में प्रोटीन को शामिल करने के न्यूट्रिशनिस्ट से टिप्स..
 
डाइट में इस तरह से शामिल करें प्रोटीन
 
लीन प्रोटीन सोर्स
लीन प्रोटीन सोर्स में चिकन, मछली और फलियां शामिल हैं. ये हेल्दी प्रोटीन माने जाते हैं. इनमें सैचुरेटेड फैट काफी कम होते हैं और आयरन, जिंक और विटामिन बी 12 काफी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
 
प्लांट बेस्ड प्रोटीन
प्लांट बेस्ड प्रोटीन में टोफू, टेम्पेह, नट और वेजिटेरियन सीड्स शामिल हैं. अगर आप शाकाहारी हैं तो आपके लिए यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इनमें फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है.
 
अंडे को न करें अनदेखा
अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. इसके के साथ ही इसमें विटामिन डी, विटामिन बी 12 और कोलीन भी अच्छी-खासी मात्रा में पाई जाती है. अंडे को अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसे आप बॉयल कर खा सकते हैं, तल कर इस्तेमाल  कर सकते हैं, ऑमलेट के तौर पर भी यूज कर सकते हैं.
 
प्रोटीन पाउडर के इस्तेमाल में दिखाएं समझदारी
प्रोटीन पाउडर का आप इस्तेमाल करते हैं तो इसे समझदारी से अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. ऐसे प्रोटीन पाउडर जो बढ़िया क्वालिटी के हैं, किसी अच्छे ब्रांड से हैं, उनको ही चुनने की कोशिश करनी चाहिए. एक्सट्रा प्रोटीन पाउडर लेने से बचना चाहिए.
 
डाइट को बैलेंस बनाएं
आप जो भी खाते हैं, उसे बैलेंस तौर पर ही खाएं. खाना बनाते समय ध्यान रखें कि उसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट्स का सोर्स हो. इससे बॉडी को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलेगा और आप हेल्दी बनेंगे.
 
स्मार्ट स्नैक का इस्तेमाल
कुछ स्नैक्स को आप अतिरिक्त प्रोटीन के तौर पर ले सकते हैं. कई स्नैक्स ऐसे होते हैं, जिन्हें प्रोटीन का पैक माना जाता है. इनमें ग्रीक योगर्ट, स्ट्रिंग चीज और हम्मस विद वेजीज जैसे स्नैक्स शामिल हैं.
 
प्रोटीन बैलेंस रखना भी जरूरी
यह भी याद रखना चाहिए कि प्रोटीन की ज्यादा मात्रा भी नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए प्रोटीन को बैलेंस रखना चाहिए. हर बार जितनी आपकी डाइट है, उसमें बैलेंस तरीके से प्रोटीन को शामिल कर आप हेल्दी और फिट रह सकते हैं.
 
हाइड्रेटेड रहें
जब आप प्रोटीन या अन्य पोषक तत्व लेते हैं तब बॉडी को अच्छे डाइजेशन की आवश्यकता होती है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें. 
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget