एक्सप्लोरर

बैचेनी के साथ नींद में ही रूक जाती हैं सांसें, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेट के हेल्थ को लेकर अपडेट सामने आई है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रेसिडेंट लंबे समय से एक खास तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं.

अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन इन दिनों अपनी सेहत को लेकर खबरों में बने हुए हैं. व्हाइट हाउस ने जो बाइडेट के हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रेसिडेंट लंबे समय से एक खास तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं. इस बीमारी में रात के वक्त बैचेनी के साथ-साथ सांस भी अटक जाती हैं. मेडिकल भाषा में इसे 'स्लीप एपनिया' कहा जाता है. सोने के दौरान इस बीमारी से निपटने के लिए जो बाइडेन सीपीएपी मशीन का इस्तेमाल करते हैं. राष्ट्रपति को लेकर यह खबर जैसे ही मीडिया में आई हर तरफ इस बीमारी को लेकर चर्चा हो रही है. 

आइए आपको बताते हैं स्लीप एपनिया क्या है? इससे कैसे बच सकते हैं...

स्लीप एपनिया की बीमारी क्या है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्लीप एपनिया नींद से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है. जो व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित होता है वह व्यक्ति के सोते समय अचानक सांस अटकने लगता है साथ ही बैचेनी भी हो जाती है. फिर थोड़ी देर बाद सांस चलने लगती है और फिर अटक जाती है. यह पूरी रात नींद के दौरान होता रहता है. स्लीप एपनिया दो टाइप का होता है पहला ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया होता है. जिसमें गले की मांसपेशियां हिलती नहीं है. फेफड़ों में एयर सर्कुलेशन ब्लॉक हो जाता है. जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत होती है. 

सेंट्रल स्लीप एपनिया की बीमारी में जब ब्रेन, सांस लेने वाली मांसपेशियों को ठीक से सिग्नल नहीं दे पाती है. जिसकी वजह से नींद में लगभग 10 सेकंड तक सांस अटकने लगती है. 

स्लीप एपनिया के कारण

मोटापा और ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की बीमारी को बढ़ाता है

जिन लोगों की गर्दन मोटी है

बढ़ती उम्र के कारण

जेनेटिक कारण

शराब या ट्रैंक्विलाइजर की वजह से 

धूम्रपान की वजह से 

स्लीप एपनिया के लक्षण

जो व्यक्ति नींद में बार-बार खर्राटे लेते हैं या वह जो लोग थोड़ी देर चलने के बाद हाफने लगते हैं. उन्हें भविष्य में स्लीप एपनिया का खतरा रहता है. इसके अलावा मुंह सूखना, उठते ही सिर में दर्द, सोते वक्त दिक्कत और दिन में ज्यादा नींद आना. थकान और सिर दर्द जैसे लक्षण दिखाई देना. 

क्यों इस्तेमाल किया जाता है सीपीएपी मशीन

स्लीप एपनिया, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का कारण बन सकती है. ऐसे लोग जो जो बाइडेन की तरह सीपीएपी मशीन का इस्तेमाल करते हैं. तो यह मशीन फेफड़ों की नली को खुला रखने का काम करती है ताकि सांस लेने में कोई दिक्कत न हो. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: बारिश के मौसम में इंसान के शरीर का मेटाबॉलिज्म हो जाता है स्लो, ऐसे में क्या दही खाना हेल्थ के लिए सही है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget