एक्सप्लोरर

Walk In Winter: सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर जाना कितना सही, क्या है सही समय और तरीका

स्वस्थ और फिट रहने के लिए हर दिन फिजिकल एक्टिविटी करना जरूरी है. सर्दियों में मॉर्निंग वॉक करना कितना सही है ये जानिए. 

Walk In Winter: फिट और फाइन रहने के लिए सभी को मॉर्निंग वॉक की सलाह दी जाती है. कहा जाता है कि 2 से 3 किलोमीटर सुबह की मॉर्निंग वॉक शरीर को दिनभर फ्रेश और एनर्जेटिक बनाए रखती है. वैसे तो मॉर्निंग वॉक के कई फायदे हैं लेकिन, सर्दियों के मौसम में सुबह सैर पर निकलना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. हालांकि अगर आप सही तैयारी और समय के हिसाब से निकले तो आप जरूर ठंड से बच सकते हैं. दरअसल, ठंड के मौसम में शरीर का खास ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि इस समय वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. थोड़ी सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है. ठंडी हवा और उसमें मौजूद नमी शरीर के लिए घातक होती है, ऐसे में ढिलाई बरतना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

राजधानी दिल्ली में तो प्रदूषण के चलते सुबह मॉर्निंग वॉक करना और घातक हो जाता है. विशेषकर अगर बुजुर्ग सुबह वॉक पर जाते हैं तो उन्हें खास सावधानी बरतनी चाहिए. ठंडी हवा और जहरीली गैसे हार्ट और लंग से सम्बंधित बीमारियों को बढ़ाती है. जिन लोगों को अस्थमा की परेशानी है उन्हें भी ठंड में मॉर्निंग वॉक करने से बचना चाहिए. जानिए सर्दी में अगर आप मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं तो इसका सही समय क्या है और क्या तैयारी कर आपको निकालना चाहिए. 

सर्दी में हवा हो जाती है घातक

सर्दियों में एयर पोलूशन अपने चरम पर होता है. राजधानी दिल्ली के हाल से तो आप सभी वाकिफ है ही
सुबह की हवा में CO, CO2, so2 और no2 जैसी जहरीली गैसों के कण मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदायक है. इसकी वजह से हार्ट, लंग, कैंसर और सीओपीडी जैसी बीमारियां हो सकती हैं.

क्या है सही समय

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दी के मौसम में मॉर्निंग वॉक पर जाना 7:00 बजे के बाद फायदेमंद है जब हल्की धूप की किरणें निकल आती है. धूप निकलने के बाद एक्साइज करने पर आप फ्रेश फील करेंगे साथ ही ठंडी हवा से बचे रहेंगे. 

बुजुर्ग इस समय निकले

अगर आपके घर में बुजुर्ग हैं और उन्हें मॉर्निंग वॉक की आदत है तो सर्दियों में उन्हें सुबह वॉक पर न निकलने दे. ठंड के मौसम में बुजुर्गों को सुबह 11:00 या 11:30 के करीब वॉक पर जाना चाहिए जिससे उनकी सेहत पर ठंडी हवा और जहरीली गैसों का असर नहीं पड़ेगा. 

वॉक पर निकलने से पहले करें ये तैयारी

पहने गर्म कपड़े

सुबह वॉक करना अगर आपकी आदत बन चुका है तो सर्दी के मौसम में वॉक पर निकलने से पहले गर्म कपड़े पहन लें. गर्म कपड़े आपको सर्दी से तो बचाएंगे ही साथ ही बॉडी में हिट भी बनाए रखेंगे. 

न पिए ठंडा पानी

वॉक पर निकलने से पहले और आने के बाद कभी भी ठंडा पानी सर्दियों में न पिए. इससे शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है और आप बीमार हो सकते हैं. अगर आपको पानी की अत्यधिक प्यास लगी है तो गुनगुने पानी का सेवन करें. 

 मॉर्निंग वॉक से दूर रहे ऐसे लोग

-जो लोग अस्थमा की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें सर्दियों में वॉक पर नहीं निकलना चाहिए. दरसअल, स्मॉग से भरी हवा में लगातार सांस लेने से सांस की नली में जलन, पाइप में सूजन, फेफड़ों और छाती में जमाव की शिकायत हो सकती है. इससे अस्थमा के रोगियों की दिक्कत बढ़ सकती है.

-सर्दियों में हार्ट पेशेंट को मॉर्निंग वॉक अवॉइड करनी चाहिए. दरअसल, शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इससे हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है.

-बीपी और अर्थराइटिस के मरीजों को भी मॉर्निंग वॉक से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

Covid: ध्यान रखें! अब आंतों पर भी कोरोना कर रहा अटैक... बुखार-खांसी के अब ये लक्षण भी हुआ शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget