एक्सप्लोरर

Parkinson's: क्या Joe Biden करा रहे हैं पार्किंसंस बीमारी का इलाज? जानें कितनी खतरनाक है ये बीमारी

Health Update Of Joe Biden:अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन को पर्किंसंस होने की खबरों ने हलचल मचा दी है. जानिए आखिर ये बीमारी क्या है.

Parkinson's Disease: हाल ही में खबर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US president joe biden) पर्किंसंस (Parkinson's) का इलाज करवा रहे हैं और पिछले एक साल में पर्किंसंस के विशेषज्ञ एक डॉक्टर ने आठ बार व्हाइट हाउस में एंट्री की. ऐसे में जब राष्ट्रपति चुनाव सिर पर हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति की संदिग्ध बीमारी को लेकर अमेरिका में खलबली मच गई है.

आपको बता दें कि पर्किंसंस उम्र संबंधी बीमारी है जिसमें दिमाग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाता है और व्यक्ति के सोचने समझने की शक्ति पर इसका असर पड़ता है. चलिए आज आपको पार्किंसंस बीमारी के बारे में बताते हैं.

व्हाइट हाउस ने कहा राष्ट्रपति को नहीं है कोई बीमारी 
अमेरिका में चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक मंच पर बहस के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन एकाएक लड़खड़ा गए थे. इसके बाद ये कहा जाने लगा कि राष्ट्रपति बीमार हैं. इसके बाद व्हाइट हाउस के लॉग रजिस्टर की जांच के बाद ये खबर सामने आई कि पर्किंसंस रोग के एक विशेषज्ञ डॉक्टर ने पिछले साल में करीब आठ बार व्हाइट हाउस का दौरा किया.

इससे ये सवाल उठने लगे कि क्या राष्ट्रपति जो बाइडेन पर्किंसंस से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है. हालांकि व्हाइट हाउस ने इस बात से साफ तौर पर इनकार कर दिया है और कहा है कि राष्ट्रपति को पर्किंसंस नहीं है और वो बिलकुल ठीक हैं.

क्या है पर्किंसंस 
पर्किंसंस दरअसल उम्र बढ़ने के साथ शुरू होने वाली बीमारी है. हालांकि आजकल ये रोग युवाओं में भी देखा जा रहा है, लेकिन अधिकतर इसकी चपेट में उम्रदराज लोग ही आते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि पर्किंसंस शरीर के नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारी है जो ब्रेन पर असर करती है. इस बीमारी में व्यक्ति मानसिक संतुलन खोने लगता है और उसकी इंद्रियां कंट्रोल खोने लगती हैं.

मरीज को चलने फिरने में दिक्कत होने लगती है और उसके हाथ पैर कांपने लगते हैं. शरीर झुकने लगता है और सोचने समझने की शक्ति कमजोर होने लगती है. इस बीमारी में सेंस ऑर्गन भी इफेक्ट होते हैं. देखा जाए तो फिलहाल इस बीमारी का कोई सटीक इलाज नहीं है लेकिन इलाज के दौरान इस बीमारी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget