एक्सप्लोरर

इस फूल में छिपा है कब्ज सहित कई बीमारियों का इलाज...ऐसे करें इस्तेमाल तो जरूर मिलेगा फायदा

Semal Flower Benefits: सेमल के फूल से कब्ज, कमर दर्द, लिकोरिया सहित कई बीमारियों का इलाज हो सकता है

Semal Flower Benefits: हमारे इर्द-गिर्द ऐसे कई पेड़-पौधे हैं जिसके इस्तेमाल से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है, लेकिन बहुत ही कम लोगों को ऐसे पेड़ पौधों की जानकारी होती है. ऐसे ही पेड़ से हम आपको रूबरू करा रहे हैं. इसका नाम है सेमल और काम है बीमारियों को दूर करना. जी हां सेमल के पेड़ से कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जा सकता है. इसके फूल तो सेहत के लिए वरदान है अक्सर इसके बड़े बड़े लाल फूल रास्ते में गिरे हुए नजर आते हैं... आइए जानते हैं सेमल के फूल से मिलने वाले फायदे के बारे में.

कब्ज- कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे आजकल हर कोई परेशान है, ऐसे में अगर आप इससे निजात पाना चाहते हैं तो सेमल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं सेमल के फूल की सब्जी खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है. ये आंत की सफाई करती है जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है.

कमर दर्द को शिकायत दूर करे-सेमल के फूल के सेवन से आप कमर दर्द में भी आराम पा सकते हैं. आप या तो इसके लड्डू बना सकते हैं या फिर इसकी सब्जी बना कर खा सकते हैं, इससे कमजोरी दूर होती है और कमर दर्द से आराम मिल जाता है.

ब्लड प्यूरीफायर- सेमल के पत्ते और फूल दोनों ही ब्लड प्यूरिफिकेशन में मददगार होते हैं. सेमल के फूल के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं.

त्वचा के लिए -सेमल के फूल से त्वचा को भी फायदा पहुंच सकता है. सेमल में एंटी एजिंग क्षमता होती है, जो उम्र बढ़ने के कारण त्वचा पर दिखने वाली झुर्रियों को कम कर सकता है, इसके अलावा सेमल की पत्तियों और छाल में anti-acne क्षमता होती है, जो मुंहासे से राहत दिलाती है. इसके अलावा इसमें एंटीमाइक्रोबियल्स गुण भी होता है, जो फोड़े और चिकन पॉक्स जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं को कम कर सकता है.

ल्यूकोरिया में फायदेमंद-जो महिलाएं ल्यूकोरिया यानी वेजाइनल डिसचार्ज से परेशान रहती हैं उन्हें सेमल के फूल का सेवन करना चाहिए. कैनडीडा अल्बिंक्स फंगस को वेजाइनल डिसचार्ज की वजह माना गया है. इस फंगस को बढ़ने से रोकने और नष्ट करने में सेमल में मौजूद एंटीमाइक्रोबॉयल प्रभाव मददगार साबित हो सकता है. ऐसे में आप सेमल के फूलों को सब्जी बनाएं.

सेमल से मिलने वाले अन्य फायदे  

सेमल के पेड़ की छाल को पीसकर लेप लगाने से शरीर पर बने गहरे जख्म भी जल्दी भर जाते हैं.

इसके अलावा पेचिश होने पर सेमल के फूल के ऊपरी छिलकों को रात के वक्त भिगोकर सुबह मिश्री में मिलाकर पीना चाहिए, इससे काफी राहत मिलती है.

शरीर में कहीं सुजन या गांठ बनने पर सेमल के पत्तों को पीसकर मरहम लगाने या बांधने से बहुत फायदा मिलता है. इससे गांठ कम हो जाती है.

सेमल की छाल या पत्तियों को पीसकर कील मुंहासे पर लगाने से निशान गायब हो जाते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Milia Home Remedy: चेहरे पर उभर जाते हैं सफेद दाने! खूबसूरती पर लगाते हैं ग्रहण, जाने इन्हें हटाने के 8 उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget