एक्सप्लोरर

सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है शहतूत, इतनी बीमारियों को दूर रखनी की क्षमता रखता है

शहतूत एक ऐसा फल है जिसे कुदरत का वरदान कहना गलत नहीं होगा क्यों कि इनमें इतने गुण भरे हैं जिससे कई बीमारियों का इलाज मुमकिन है आइए जानते हैं इनके बारे में

 Mulberry Benefits: प्रकृति से पाए जाने वाली हर चीज खूबियों से भरी होती है. खास तौर पर फलों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई बड़ी बीमारियों में भी फायदेमंद हो सकते हैं. इन्हीं में से एक फल है शहतूत, जिसमे गुणों का खजाना है, ये खाने में तो स्वादिष्ट है ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी है, इसका स्वाद अंगूर जैसा होता है इस फल में विटामिन का अच्छा स्रोत होता है. सिलसिलेवार तरीके से जानेंगे इससे मिलने वाले फायदे के बारे में

डायबिटीज -डायबिटीज रोगियों के लिए शहतूत रामबाण है जिन लोगों को टाइप टू डायबिटीज होने की संभावना है उन्हें शहतूत का सेवन करना चाहिए इसमें मौजूद प्लाजमा ग्लूकोस को बढ़ाता है जो इंसुलिन प्रतिरोधी को कम करता है. यह शरीर के रक्त शर्करा के स्तर को हेल्दी रेंज में रखने का काम करता है.

कैंसर में फायदेमंद-शहतूत में विटामिन ए और विटामिन सी के अलावा एंटीऑक्सीडेंट की संख्या भी भरपूर होती है जो कैंसर के मुक्त कणों से हमारी रक्षा करता है.नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफॉर्मेशन के अनुसार, शहतूत कैंर के जोखिम को कम करने की क्षमता रखता है.इसमें पॉलीफेनोल्स औऱ फ्लेवोनॉयड जैसे प्लांट बेस्ट कंपाउड पाए जाते हैं जो कैंसर सेल्स को कम करने में सहायक है.

आंखों के लिए उपयोगी- शहतूत हमारी आंखों की रोशनी के लिए भी काफी उपयोगी है. ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है जिसका सीधा असर हमारी आंखों को मिलता है. यह रेटीना को होने वाले नुकसान से बचाता है. मोतियाबिंद जैसी बीमारियों में काफी फायदेमंद साबित होता है.

इम्यूनिटी बढ़ाए- इसमें विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, ऐसे में यह रोग से लड़ने में हमारी मदद करता है और इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr. Snehal | Desi Dietitian (@drsnehal_adsule)

बल्ड सर्कुलेशन सुधारे-सुधारेरक्त संचार में सुधार के लिए शहतूत फायदा पहुंचा सकता है, दरअसल शहतूत में सायनायडिंग 3 ग्लूकोसाइड नाम का फाइटोन्यूट्रिएंट पाया जाता है, ये खून को साफ करने के साथ ही रक्त संचार में भई सुधार करता है.इससे खून में मौजूद अशुद्धियों को दूर किया जा सकता है,बल्कि बल्ड सर्कुलेशन की प्रक्रिया को भी नियंत्रित किया जा सकता है.

हड्डियों को मजबूत बनाएं-शोध में यह भी पता चला है कि शहतूत कैल्शियम से भरपूर होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए जरूरी माना गया है जो उन्हें मजबूती देने के साथ-साथ बोन टिशु के निर्माण में भी मदद कर सकता है इस तरह यह हड्डियों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो सकता है.

सर्दी जुखाम में फायदेमंद-रिसर्च के मुताबिक शहतूत में विटामिन सी और फ्लेवोनॉयड की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो सर्दी और जुकाम जैसे लक्षणों को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो सर्दियों में रोज पिएं ये ABC जूस... ना झड़ेंगे और ना टूटेंगे आपके बाल

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget