एक्सप्लोरर

किडनी में पथरी होने के ये हैं सबसे बड़े कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

लाइफस्टाइल और खानपान के अलावा कुछ मेडिकल दिक्कतों के अलावा भी किडनी स्टोन का खतरा रहता है. इसमें यूरिन करने से लेकर पेट में परेशानियां बढ़ सकती हैं.

Kidney Stones Reasons : किडनी हमारी बॉडी के सबसे जरूरी ऑर्गन्स में से एक है. यह खून को साफ करके टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है. लेकिन खराब लाइफस्टाइल और सही खानपान न होने से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है. यह काफी दर्दनाक हो सकता है, जो पेशाब करने में दिक्कत और पेट में असहनीय दर्द का कारण बन सकती है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर भी हो सकता है.

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में दुनिया में 11.5 करोड़ लोग किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे थे. नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 12% से ज्यादा लोगों को किडनी स्टोन है. ऐसे में आइए जानते हैं किडनी में पथरी बनने के सबसे बड़े कारण क्या हैं और किन गलतियों से बचकर आप इस समस्या से बच सकते हैं...

1. शरीर में पानी की कमी 

शरीर में पानी की कमी किडनी में पथरी बनने का सबसे बड़ा कारण होती है. जब पर्याप्त पानी नहीं पीया (Dehydration) जाता, तो यूरिन में मौजूद खनिज और नमक जमने लगते हैं, जिससे पथरी बनने लगती है. इसलिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं. नारियल पानी, नींबू पानी और हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए.

2. ज्यादा नमक और प्रोटीन वाली डाइट

ज्यादा मात्रा में नमक और प्रोटीन का सेवन करने से किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे स्टोन बनने का खतरा बढ़ जाता है. ज्यादा नमक वाले फूड्स जैसे प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और जंक फूड्स से बचें. प्रोटीन का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : पाउडर वाले दूध में होते हैं केमिकल जो पहुंचा सकते हैं नुकसान, जानें काम की बात

3. कैल्शियम और ऑक्सालेट की अधिकता

पालक, चाय, चॉकलेट और नट्स जैसे फूड्स में ऑक्सालेट की ज्यादा मात्रा होती है, जो किडनी में कैल्शियम से मिलकर स्टोन बना सकती है. इसलिए ऑक्सालेट-वाले फूड्स का संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए और कैल्शियम सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

4. ज्यादा सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स पीना

सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड और हाई शुगर होता है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. इसकी वजह से स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए इन ड्रिंक्स को पीने की बजाय नींबू पानी या नारियल पानी पिएं. डाइट में हर्बल जूस और हर्बल टी को शामिल करें.

5. यूरिन रोककर रखना

कई लोग लंबे समय तक यूरिन को रोककर रखते हैं, जिससे किडनी में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं और धीरे-धीरे पथरी बनने लगती है. इसलिए कभी भी पेशाब लगने पर उसे रोकें नहीं और खूब सारा पानी पिएं. इससे यूरिन साफ रहेगी और किडनी स्टोन का खतरा घटेगा.

6. मोटापा और गलत लाइफस्टाइल

मोटापा और खराब लाइफस्टाइल भी किडनी स्टोन का एक बड़ा कारण है. खासकर जो लोग फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखी जाती है. इसलिए रोजाना एक्सरसाइज कर वेट कंट्रोल रखना चाहिए.  हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट अपनाना चाहिए.

7. विटामिन C-D ज्यादा होना

ज्यादा मात्रा में विटामिन C और D का सेवन शरीर में कैल्शियम के लेवल को बढ़ा सकता है, जिससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए विटामिन सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. कोशिश करेंकि नेचुरल सोर्स से ही विटामिन मिले.

8. जेनेटिक और मेडिकल कंडीशन

अगर आपकी फैमिली में किसी को पहले किडनी स्टोन की समस्या रही है, तो आपको भी इसका खतरा हो सकता है. इसके अलावा डायबिटीज, हाई बीपी, किडनी सिस्ट, मोटापा, ऑस्ट्रियोपोरोसिस और गाउट जैसी कई मेडिकल कंडीशन भी किडनी स्टोन का रिस्क बढ़ाती है. इसलिए नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराएं. डॉक्टर की सलाह के अनुसार डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget