एक्सप्लोरर

क्या सचमुच मोबाइल फोन के इस्तेमाल और ब्रेन ट्यूमर के बीच संबंध है?

नई दिल्लीः क्या आप भी दिनभर मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं? क्या आप अपने मोबाइल से बिल्कुल अलग नहीं रह सकते? क्या ऑफिस में आपको भी मोबाइल पर काम करना होता है? अगर हां, तो आपको ब्रेन ट्यूमर हो सकता है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक अदालत में ऐसा कहा गया है.

क्यों कहा गया ऐसा- इटली के एक कोर्ट में ब्रेन ट्यूमर का कारण मोबाइल को माना गया है. दरअसल, इस बात को एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए इटली की कोर्ट ने स्वीकार किया है. हालांकि अभी इस फैसले को हाई कोर्ट तक ले जाया जा रहा है.

क्या है मामला- 57 वर्षीय रॉबर्टो रोमियो को अपने काम के दौरान रोजाना तीन से चार घंटे मोबाइल का इस्तेमाल करना पड़ता है. वे पिछले 15 सालों से नौकरी कर रहे हैं. पहले रोमियो को महसूस हुआ कि उनके राइट कान में सुनना बंद हो गया है. ट्रीटमेंट के दौरान उन्हें 2010 में पता चला कि ब्रेन ट्यूमर है. बेशक, ट्यूमर बहुत बड़ा नहीं था लेकिन अब रोमियो को कुछ नहीं सुनाई देता क्योंकि डॉक्टर्स को इलाज के दौरान उनकी ऑडिटरी नर्व निकालनी पडी.

क्या कहा कोर्ट ने- सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि रोमियो के कान को 23 पर्सेंट नुकसान उनके काम की वजह से हुआ है. ऐसे में कोर्ट ने आइएनएआइएल (वर्कप्लेस पर दुर्घटनाओं को कवर करने वाली एक नेशनल इंश्योरेंस स्कीम) को रोमियो को हर महीने 500 यूरो गुजारा भत्ता देने को कहा है.

क्या कहते हैं रोमियो और उमके वकील-   इस मामले में रोमियो का कहना है कि वे मोबाइल सेवा वर्कप्लेस पर बंद नहीं करवाना चाहते लेकिन वो इस बारे में ध्यान दिलाना चाहते हैं कि मोबाइल के इस्तेमल के दौरान सर्तक रहना बहुत जरूरी हैं.

वहीं रोमियों के वकील का कहना है कि दुनिया में पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है जिसमें कोर्ट ने इस बात को स्वीकार किया है कि मोबाइल फोन के ज्यादा यूज और ब्रेन ट्यूमर के बीच संबंध है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट- इस संबंध में एबीपी न्यूज़ ने जब ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. संजय मंगला से बात की तो उनका कहना था कि ऐसे केसेज अभी प्रूव नहीं हुए हैं लेकिन डॉक्टर्स की ऐसी धारणा है कि अगर यंग ऐज में किसी को नर्व डेफनेस है और ऐसे लोगों का मोबाइल का काम बहुत ज्यादा है तो उन्हें ये समस्या आ सकती है. हालांकि इसे डायरेक्टिली को-रिलेट करना बहुत मुश्किल है. ये बात तय है कि जैसे ईयर फटिग होता है. आप लगातार किसी के कान में बोलते चले जाएं तो निश्चित तौर पर उस व्यक्ति की हियरिंग नर्व थक जाती है. ऐसे में हियरिंग नर्व वीकनेस के बहुत से मामले सामने आए हैं. लेकिन इसे आप प्रूव नहीं कर सकते कि ये मोबाइल पर घंटों बात करने से ही हुआ है. डॉ. का साफ-साफ कहना है कि अगर आपकी हियरिंग नर्व वीक है और आप घंटों मोबाइल पर बात करते हैं तो हियरिंग प्रॉब्लम हो सकती है.

डॉ. सलाह देते हैं कि ऐसे में जब भी किसी व्यक्ति को टेलिफोन ऑपरेटर की जॉब दी जाए तो सबसे पहले उनका ऑडियोमेट्री टेस्ट करवाया जाए. इसके साथ ही हर साल उस व्यक्ति का हियरिंग असि‍स्‍टमेंट हो. जब भी ऐसा महसूस हो कि व्यक्ति को हियरिंग प्रॉब्लम आने वाली है या आ रही है तो तुरंत उनकी जॉब बदल दी जाए. आज के समय में जेट या फ्लाइंग में जो लोग काम करते हैं उनके लिए हियरिंग असि‍स्‍टमेंट करवाना मेंडेटरी होता है. दरअसल, जेट की साउंड बहुत तेज होती है. उनके लिए बहुत जरूरी होता है.

शारदा हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन यूनिट हेड डॉ. विकास भारद्वाज का कहना है कि ऐसा होना पॉसिबल है. डॉ. का कहना है कि ब्रेन की डिफरेंट फ्रीक्वेंसी वेब्स होती हैं. इस फ्रीक्वेंसी के हिसाब से ब्रेन डिफरेंट सिचुएशन में डिफरेंट तरीके से काम करता है. ये वेब्स हाई मॉड्यूलेशन फ्रीक्वेंसी वेब्स से डिस्टर्ब हो सकती हैं. हाई मॉड्यूलेशन फ्रीक्वेंसी वेब्स मोबाइल और टेलिफोन से आती हैं. जब ब्रेन की फ्रीक्वेंसी वेब्स डिस्टर्ब होती हैं तो ये ब्रेन को डैमेज तो नहीं करती लेकिन ब्रेन के फंक्शन को डिस्टर्ब कर देती है. इससे व्यक्ति को साइक्लोजिकल डिस्टर्बेंस हो सकती है. नींद डिस्टर्ब हो जाती है. एग्रेशन हो सकता है. इरिटेशन हो सकती है. कैमिकल चेंज हो सकते हैं. हाई मॉड्यूलेशन वेब्स कैंसर और ब्रेन डैमेज से रिलेटिड नहीं होती. ये प्रूफ भी नहीं हुआ है. स्टडी में ये साबित हो चुका है कि मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से वेब्स डिस्टर्ब हो सकती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget