एक्सप्लोरर

साउथईस्ट एशिया में दिल की बीमारियों का बढ़ा खतरा, नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Heart Disease Cases: साउथईस्ट एशिया में दिल की बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े हैं. इसकी जानकरी नई रिपोर्ट में सामने आई है. एक नजर आप भी डालिए.

Heart Disease Cases: एक नई रिपोर्ट बताती है कि साउथईस्ट एशिया में हालात तेजी से बदल रहे हैं और वो भी चिंताजनक रूप में, दिल की बीमारियों ने लोगों की जिंदगी पूरी तरह से तबाह कर दी है. अगर हम समय रहते नहीं समझ पाए तो आने वाला कल और भी गंभीर हो सकता है. आइए जानते हैं क्या कहती है ये नई रिपोर्ट, जो हाल ही में सामने आई है. 

एक नई रिसर्च के मुताबिक, पिछले 30 सालों में साउथईस्ट एशिया में दिल की बीमारियों के मामले 148 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. अब ये बीमारी इस क्षेत्र में मौत का कारण बन चुकी है. यह अध्ययन अमेरिका के सिएटल स्थित स्वास्थ्य मेट्रिक्स मूल्यांकन संस्थान और सिंगापुर का राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मिलकर किया है. दरअसल, इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में करीब 3.7 करोड़ लोग साउथईस्ट एशिया में दिल की बीमारियों से पीड़ित थे, जिनमें से 17 लाख लोगों की मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़े- डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बचाई 9 महीने के बच्चे की जान, लिवर की दुर्लभ बीमारी का मिला इलाज

दिल की बीमारियों का मुख्य कारण क्या हैं? 

हाई ब्लड प्रेशर हो जाना 

गलत खानपान की वजह से होता है

वायु प्रदूषण में बदलाव 

खराब कोलेस्ट्रॉल दिक्कत देता है

तंबाकू और धूम्रपान की आदत होना 

दिल की बीमारी से कैसे बचें? 

दिल को स्वस्थ रखने के लिए ताजा फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करें. तले-भुने, अत्यधिक नमक और चीनी वाले खाने से दूरी बनाए रखें. 

रोजाना कम से कम 30 मिनट टहलना, योग, साइकिल चलाना या तैराकी जैसी गतिविधियां दिल को मजबूत बनाती हैं. 

धूम्रपान और अधिक शराब का सेवन हृदय पर बुरा असर डालता है. अगर आप इन आदतों के शिकार हैं, तो इन्हें छोड़ना बहुत जरूरी है. 

अत्यधिक तनाव दिल की बीमारियों का बड़ा कारण है. ध्यान, प्राणायाम, अच्छी नींद और परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होता है. 

दिल की बीमारियों के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बड़ी समस्या बनकर उभरा है. रिसर्च बताती है कि साल 2021 में 8 करोड़ से ज्यादा लोग मानसिक बीमारियों से जूझ रहे थे, जो 1990 की तुलना में 70% ज्यादा है. इसमें सबसे ज्यादा वृद्धि 15 से 19 साल की उम्र के युवाओं में देखी गई है.

यह रिपोर्ट हमें साउथईस्ट एशिया की गंभीर होती स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा करती है. बढ़ती दिल की बीमारियां न सिर्फ लोगों की सेहत को खतरे में डाल रही हैं, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था पर भी गहरा प्रभाव डाल रही हैं. अब वक्त आ गया है कि इन समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाकर लोगों को बेहतर जीवन की ओर बढ़ाया जाए. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget