एक्सप्लोरर

ब्लड क्लॉटिंग को कम कर, धमनियों को साफ करते हैं ये 5 जूस, हार्ट के मरीजों को जरूर पीने चाहिए

हार्ट की बीमारियों से बचने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में हेल्दी जूस जरूर शामिल करने चाहिए. चुकंदर, गाजर, नींबू और लहसुन का जूस पीने से शरीर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स पहुंचते हैं जिससे ब्लड वेसेल साफ होती हैं. इसके अलावा इन जूस से ब्लड सर्कुलेशन भी इंप्रूव होता है.

आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं. ऐसे में हार्ट संबंधी रोग सबसे ज्यादा हो रहे हैं. हार्ट प्रोबलम बढ़ने के पीछे अनहेल्दी लाइस्टाइल ज्यादा जिम्मेदार है. वहीं स्मोकिंग की आदत हार्ट अटैक को बढ़ावा देती है. दरअसल धमनियों में थक्के जमने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है. धमनियों (Arteries) में खून  के थक्के जमने से वाहिकाओं का रास्ता संकुचित हो जाता है. ऐसी स्थिति में ब्लड फ्लो सही से नहीं होता, शरीर में थक्के फटने लगते हैं और इससे हार्ट अटैक आता है. हालांकि आप अपने खान-पान से इन थक्कों को साफ भी कर सकते हैं. ऐसे कई तरह के जूस हैं जिन्हें पीने से वाहिकाओं को साफ किया जा सकता है  और ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से होता है.

1- गाजर और चुकंदर का जूस- गाजर और चुकंदर का जूस पीने से धमनियां साफ होती हैं. चुकंदर से ब्लड प्रेशर भी कम होता है. चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं जो शरीर में जाकर निट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं. निट्रिक ऑक्साइड धमनियां को खोलता है और लचीला बनाता है. वहीं गाजर में नाइट्रेट होता है जिससे ब्लड फ्लो अच्छा होता है. ब्लड वेसेल को खोलने का ये एक अच्छा उपाय है. गाजर में बेटा कैरोटीन होता है जो ब्लड वेसेल को क्लीन करता है. दिल के मरीजों के लिए ये जूस बहुत फायदेमंद है.

2- अदरक, लहसुन और नींबू रस- किचन में पाए जाने वाले अदरक, लहसुन और नींबू भी हार्ट के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है. इनका सेवन करने से आप हार्ट अटैक के खतरे से बच सकते हैं. अदरक, लहसुन और नींबू का जूस धमनियां को साफ करता है. इस जूस को आप घर पर भी बना सकते हैं. इसके लिए एक लहसुन की गट्ठी को ग्रेट कर लें उसमें एक इंच अदरक का टुकड़ा मिला लें. अब इस रस में एक नींबू निचोड़ लें. अब इन तीनों चीजों को गुनगुने पानी में उबाल लें और थोड़ा ठंडा करके पी लें. लहसुन नेचुरल ब्लड थिनर के रुप में काम करता है. इस जूस को पीने से कोलेस्ट्रोल भी कम होता है. ब्लड वेसेल में ब्लॉक भी कम होता है. वहीं अदरक से धमनियों  की वॉल्स को मजबूती मिलती है. नींबू में विटामिन सी और फ्लेवनोइड्स जैसे तत्त्व होते हैं जिससे ब्लड वेसेल साफ होती हैं. 

3- खीरा, पुदीना और सेलेरी का जूस- ये जूस भी हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद है. खीरा में सोलेबल फाइबर होता है जिससे धमनियां साफ होती हैं. खीरा में पोलीफेनोल्स होते हैं जिससे ब्लड वेसेल साफ होते हैं और ब्लड फ्लो अच्छा होता है. वहीं ताजा पुदीने की पत्तियां ब्लड वेसल्स को सिकुड़ने से बचाती हैं. पुदीना से हाई ब्लड प्रेशर भी कम होता है. वहीं सेलेर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. जिसमें विटामिन ए और विटामिन के होते हैं इससे धमनियों से खराब कोलेस्ट्रोल कम होता है. 

4- ब्रोकली, पालक और गोभी का जूस- गोभी, ब्रोकली और पालक का जूस भी काफी फायदेमंद है. इस जूस में कैरोटेनोइड्स होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं. ये जूस शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है. इनमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा होता है. जिससे ब्लड सर्कुलेन ठीक रहता है और हार्ट भी सेहतमंद रहता है. 

5- खट्टे जूस- आपको डाइट में खट्टे फल जरूर शामिल करने चाहिए. इसमें संतरा, नींबू, अंगूर का जूस आप शामिल कर सकते हैं. खट्टे फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो इंफ्लामेशन को कम करते हैं और ब्लड क्लॉट को कम करते हैं. खट्टे फलों के जूस से हार्ट डिजीज भी कम हो जाती हैं. खट्टे फलों का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है जिससे इम्युनिटी  मजबूत होती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Boost Immunity: कोरोना से बचना है तो दवा नहीं, इन सस्ते फलों से बढ़ाएं इम्यूनिटी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget