एक्सप्लोरर

कम पढ़े-लिखे हैं तो इसका नुकसान हो सकता है आपकी सेहत को!

सिडनी: ऐसे लोग, जिन्होंने स्कूल से सर्टिकिफेट लिए बिना ही पढ़ाई छोड़ दी या एजेकुशन पूरी नहीं की, उनमें यूनिवर्सिटी लेवल की शिक्षा लेने वालों की तुलना में हार्ट अटैक पड़ने की आशंका दोगुनी हो जाती है. कहां की गई रिसर्च- एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है. आस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) के प्रमुख शोधकर्ता रोजमैरी कोर्डा ने कहा कि आप की शिक्षा जितनी ही कम होगी, आपको दिल के दौरे या स्ट्रोक होने की संभावना ज्यादा रहेगी, यह फैक्‍ट परेशान करने वाला है, लेकिन ये बात रिसर्च में साबित हो चुकी है. क्‍या कहता है शोध- शोध में पाया गया कि ऐसे वयस्क जिनके पास कोई शैक्षिक योग्यता नहीं थी, उनमें यूनिवर्सिटी की डिग्री रखने वाले लोगों की तुलना में हार्ट अटैक पड़ने की आशंका दोगुनी (करीब 150 फीसदी ज्यादा) होती है. इन वयस्कों की आयु 45-64 साल थी. हार्ट अटैक पड़ने की आशंका इंटरमीडिएट लेवल या नॉन-यू‍निवर्सिटी एजुकेशन वाले लोगों में करीब दो-तिहाई (70 फीसदी) से ज्यादा रहा. मीडिल ऐज के एडल्‍ट जिन्होंने यूनिवर्सिटी डिग्री ली है, उनकी तुलना में पहली बार स्ट्रोक की आशंका हाईस्कूल की पढ़ाई पूरा नहीं करने वालों में 50 फीसदी और नॉन-यू‍निवर्सिटी एजुकेशन धारकों में 20 फीसदी रही. कोर्डा ने कहा कि एक इसी तरह की असमानता घरेलू आय और दिल की बीमारियों के बीच में भी पाई गई. ऐसा क्‍यों- इसकी वजह यह थी कि अच्छी शिक्षा लंबे समय तक हेल्‍थ पर आपके वर्क कल्‍चर, आपके लाइफस्‍टाइल और आपके खाने की पसंद पर असर डालती है. शोधकर्ताओं ने कहा कि इस रिसर्च से हमें शैक्षिक उपलब्धि और दिल की बीमारियों के खतरे की विशेष संबंधों के खुलासे का अवसर देता है. इससे यह भी पता सकेगा कि इसे कम करने के लिए क्या किया जाए. कैसे की गई रिसर्च- रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं ने शिक्षा और दिल के रोगों (दिल का दौरा या स्ट्रोक) के संबंधों की जांच की. इसके लिए 45 साल से ज्यादा आयु के 267,153 पुरुषों और महिलाओं का 5 साल तक परीक्षण किया गया. शोध के परिणाम का प्रकाशन पत्रिका 'इंटरनेशनल जर्नल फॉर इक्विटी इन हेल्थ' में किया गया.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget