एक्सप्लोरर

लू और डिहाइड्रेशन से बचना है तो गर्मियों में हर रोज खाएं ये फल और सब्जियां

गर्मियों में पानी से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन सेहत के लिए जरूरी होता है. आप इसके लिए तरबूज, टमाटर, खीरा, मशरूम जैसे फल और सब्जी अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं

Hydrating Fruits And Vegetables For Summer: तपती, जलती गर्मी का मौसम आ चुका है. ये ऐसा मौसम है जिसमें खाने से ज्यादा आपको पानी पीने की जरूरत होती है. क्योंकि इस मौसम में लू लगने और डिहाइड्रेशन की समस्या होना काफी आम है. हाइड्रेट रहने के लिए पानी प्राप्त मात्रा में पीने की सलाह दी जाती है. कभी-कभी सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि पानी से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन भी सेहत के लिए जरूरी होता है. आप इसके लिए तरबूज, टमाटर, खीरा, मशरूम जैसे फल और सब्जी अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं, इस में मौजूद पोषक तत्व और पानी की मात्रा आपको गर्मियों में होने वाली समस्या से बचाता है....आइए जानते हैं इसके फायदे

लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इन चीज़ों का सेवन करें

तरबूज- इस तपिश वाले मौसम में ठंडा और पानी से भरपूर तरबूज खाने से अच्छा कुछ भी नहीं है. ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है. 92 फ़ीसदी पानी होने के कारण तरबूज सबसे अच्छे हाइड्रेटिंग फलों में से एक है. इतना ही नहीं इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, मैग्निशियम और एंटीऑक्सीडेंट की भरमार है. ये हीटस्ट्रोक और लू से बचाने में भी मददगार है. गर्मियों में तरावत के लिए तरबूज जरूर खाएं हालांकि इसे खाने के बाद पानी पीने से बचें.

खीरा- गर्मी के मौसम में खीरा खाना सबसे सेहतमंद माना जाता है. यह एक ऐसी सब्जी है जो आपके डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करती है. विटामिन के, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होने के साथ इसमें 95 फ़ीसदी पानी होता है. इसमें कैलरी की मात्रा बहुत कम होती है. खीरा बॉडी के लिए बेहतरीन डिटॉक्सिफायर भी है और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकता है.

मशरूम-मशरूम विटामिन b2 और डी जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है. इसमें लगभग 90 फ़ीसदी पानी होता है नियमित रूप से इस सब्जी का सेवन करने से आप स्वस्थ रहेंगे. हाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होगी और थकान कम करने में मदद मिलेगी.

टमाटर -टमाटर एक ऐसा फल है जो हर सीजन में आसानी से मिल जाता है. गर्मी के दिनों में इसे कच्चा खाने से विटामिन b2, सी, फॉलेट, क्रोमियम, फाइबर, पोटैशियम और फाइटोकेमिकल्स जैसे ढेर सारे पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं, टमाटर में 95 फ़ीसदी पानी होता है जो आपको डिहाइड्रेशन से बचाकर स्वस्थ रख सकता है.

लौकी-गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए लौकी का सेवन किया जा सकता है.इसमें मौजूद फाइबर औऱ मौजूद पानी पेट को ठंडा रखता है.पाचन तंत्र को मजबूत करता है.गर्मियों में शरीर ठंडा रहने की वजह से कई तरह की बीमारिया दूर होती है.लौकी में प्रचुर मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है.इसके सेवन से थकान भी दूर होती है औऱ शरीर हेल्दी रहता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget