एक्सप्लोरर

लंग कैंसर के बेहतर इलाज और जांच के लिए ICMR ने मांगे सुझाव, एविडेंस बेस्ड गाइडलाइन बनाने की पहल

देश में कैंसर से होने वाली कुल मौतों में दस फीसदी मौतें लंग कैंसर के चलते ही होती हैं. लंग कैंसर के इलाज, जांच और इसकी रोकथाम के संबंध में आईसीएमआर ने मेटा विश्लेषण के लिए रिसर्चर से सुझाव मांगे हैं.

ICMR Lungs Cancer Management: लंग्स का कैंसर तेजी से फैलती ऐसी बीमारी है जिसके शिकार बढ़ते ही जा रहे हैं. आपको बता दें कि देश में कैंसर से होने वाली कुल मौतों में दस फीसदी मौतें लंग कैंसर के चलते ही होती हैं. ऐसे में लंग कैंसर के इलाज, जांच और इसकी रोकथाम के संबंध में आईसीएमआर ने मेटा विश्लेषण के लिए रिसर्चर से सुझाव मांगे हैं. आईसीएमआर का कहना है कि लंग कैंसर के इलाज और इसके प्रबंधन से जुड़े सिस्टमेटिक रिव्यू के लिए मेटा एनालिसिस की जरूरत है और इसके लिए रिसर्चरों को रुचि दिखानी होगी. 
 
ICMR की पहल 
आईसीएमआर की तरफ से कहा गया है कि भारत में इस बीमारी के इलाज और प्रंबधन के लिए साक्ष्य आधारित दिशा निर्देशों की जरूरत है. ऐसे में इस संबंध में लंग कैंसर की स्क्रीनिंग, जांच और मैनेजमेंट उपलब्ध ना होने की वजह से दिक्कतें हो रही हैं. इस दिशा में सिस्टमेटिक रिव्यू टीम गठित की जाएंगी जो 30 रिव्य क्वेशन्स की पहचान करेंगी. ये प्रश्न लंग कैंसर के डेवलपमेंट ग्रुप की तरफ से गाइडलाइन में दिए जाएंगे. आईसीएमआर ने कहा कि इस वक्त लंग कैंसर की रोकथाम सबसे बड़ी जरूरत है और इसीलिए रिसर्चर लंग कैंसर और इसके संभावित कारणों जैसे तंबाकू सेवन और एयर पॉल्यूशन से इसके संबंध के सबूत खोजने में मदद करेंगे. 
 
एविडेंस बेस्ड गाइडलाइन बनाने की कोशिश 
आईसीएमआर ने कहा है कि ये सारी प्रोसेस स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत की जाएगी और ताकि एक साक्ष्य आधारित गाइडलाइन देशवासियों को दी जा सके. इस पहल में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के साथ साथ स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के अधिकारी भी अपने प्रयास शामिल करेंगे. आईएमसीआर की तरफ से कहा गया है कि ये एक मजबूत साइंटिफिक प्रोसेस होगी जो लंग कैंसर के संबंध में की जा रहे सभी तरह के विश्लेषणों को सुनिश्चित करेगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :Health Tips: क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो बन सकता है ये बड़ी बीमारी का खतरा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Childhood Obesity In India: बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget