एक्सप्लोरर

पीरियड्स के दौरान ऐसे मेंटेन करें हाईजीन, इन बातों का रखें ख्याल

पीरियड्स के दौरान हाइजीन की कमी से होने वाली बीमारियों के कारण हर साल कई महिलाओं की जान चली जाती है. सही हाइजीन न रखने से संक्रमण और गंभीर हेल्थ समस्याएं हो सकती हैं.

पीरियड्स या मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. सही हाइजीन नहीं रखने से कई प्रकार के इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. समाज में पीरियड्स को लेकर कई मिथक फैले हुए हैं, जिससे मेन्सट्रुअल हाइजीन एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है. हाइजीन की कमी से होने वाली बीमारियों के कारण हर साल कई महिलाओं की मौत हो जाती है. इसलिए, पीरियड्स के दौरान हाईजीन पर खास ध्यान देना जरूरी है. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिनसे आप पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई बनाए रख सकती हैं. 

पैड्स और टैम्पोन समय पर बदलें
पीरियड्स के दौरान हर 4-6 घंटे में पैड या टैम्पोन बदलें. इससे संक्रमण का खतरा कम होता है और आप ताजगी महसूस करती हैं. रोजाना बदलाव से साफ-सफाई बनी रहती है और आप आरामदायक महसूस करती हैं. 

सफाई का ध्यान रखें
हर बार पैड या टैम्पोन बदलते समय अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं. यह संक्रमण से बचने का सबसे आसान तरीका है.और साफ-सफाई बनाए रखने में मदद करता है. 

साफ और सूखे अंडरवियर पहनें
हमेशा साफ और सूखे अंडरवियर पहनें. गीला या गंदा अंडरवियर बैक्टीरिया को पनपने का मौका देता है, जिससे संक्रमण हो सकता है. इसलिए, रोजाना रूप से अंडरवियर बदलें और सुनिश्चित करें कि वह सूखा और साफ हो, ताकि आप स्वस्थ और फ्रेश महसूस कर सकें. 

हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें
पीरियड्स के दौरान हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें. तंग कपड़े पहनने से परेशानी हो सकती है और त्वचा में जलन हो सकती है. 

इंटिमेट वॉश का उपयोग करें
अगर जरूरत महसूस हो, तो इंटिमेट वॉश का उपयोग करें. लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा साबुन या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें, इससे जलन हो सकती है. 

पैंटी लाइनर्स का इस्तेमाल करें
अगर आपके पीरियड्स हल्के हैं, तो आप पैंटी लाइनर्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इन्हें बदलना आसान होता है और यह कम्फर्टेबल भी होते हैं. 

अच्छी नींद लें
पीरियड्स के दौरान पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है. अच्छी नींद से शरीर को आराम मिलता है और आप ताजगी महसूस करती हैं. 

सही खानपान करें
पौष्टिक आहार लें और खूब पानी पिएं. इससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और आप एनर्जी महसूस करती हैं. 

एक्सरसाइज करें
हल्की एक्सरसाइज करें, जैसे टहलना या स्ट्रेचिंग. इससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत मिलती है. 

डॉक्टर से सलाह लें
अगर आपको पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द, ज्यादा ब्लीडिंग या किसी भी तरह की असामान्य समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : जिम जाते हैं, लेकिन प्रोटीन डाइट नहीं लेते... जानें ऐसा करने पर क्या होता है

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget