एक्सप्लोरर

केमिकल से पके आमों को खाने से हो सकती हैं कई बीमारियां, खरीदने से पहले जरूर रखें इन 4 बातों का ध्यान

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनको जानकर आप प्राकृतिक रूप से पके हुए आमों और कृत्रिम रूप से पकाए गए आमों की पहचान कर पाएंगे.

गर्मी के मौसम में आम खाना किसे पसंद नहीं होता. इस मौसम में हर कोई इस रसीले फल का लुत्फ उठाने का शौकीन होता है. आम की मांग बढ़ने की वजह से इन्हें जल्दी पकाने के लिए कुछ मार्केटर्स केमिकल के इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. जब बात हेल्थ की हो तो हमें हर मोड़ पर सावधान रहने की जरूरत होती है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनको जानकर आप प्राकृतिक रूप से पके हुए आमों और कृत्रिम रूप से पकाए गए आमों की पहचान कर पाएंगे.

किस केमिकल का किया जाता है इस्तेमाल?

आमों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड इंजेक्ट किया जाता है, जो नमी के कॉन्टैक्ट में आने पर एसिटिलीन गैस रिलीज करता है. यही आमों को जल्दी पकाने का काम करता है. इसकी वजह से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे- स्किन में जलन, सांस से जुड़ी समस्या और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम्स. 

कैसे करें सही आमों की पहचान

1. आम के रंग पर दें ध्यान: आम खरीदते वक्त आम के रंग पर गौर करना बिल्कुल न भूलें. जब भी कोई आम केमिकल के इंजेक्शन से पका होता है तो उस पर हरे-हरे धब्बे उभरे दिखाई देते हैं और इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है.

2. आम का साइज: आम को खरीदते वक्त इसके आकार पर भी जरूर गौर करें. केमिकल से पके आमों का आकार बहुत छोटा होता है. इनमें से रस टपकता हुआ नजर आता है. अगर आपको ऐसा कोई आम दिखाई दे, जिसपर सफेद या नीले रंग का निशान हो तो भूलकर भी उसे खरीदने की गलती न करें. क्योंकि ये केमिकल से पका आम हो सकता है.

3. आम को पानी में डुबोएं: केमिकल से पके आमों का पता आप इस तरह से भी लगा सकते हैं कि इन्हें पानी में डुबोकर देखें. पानी में डूबने वाले आम नेचुरली पके होते हैं. जबकि पानी के ऊपर तैरता हुआ आम केमिकल से पकाया जाता है.

4. आम को दबाकर देखें: पके और मीठे आमों को पहचानना बहुत आसान होता है. आम खरीदते वक्त आप इसे हल्का दबाकर देखें. पूरी तरह से नरम आम नेचुरली पके होते हैं. लेकिन अगर आप कहीं-कहीं टाइट महसूस कर रहे हैं या आम पका लग रहा है, लेकिन पका नहीं है तो समझ जाए कि इसे केमिकल से पकाया गया है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Ovarian Cancer: अगर इन 7 लक्षणों को किया इग्नोर...तो लास्ट स्टेज पर पहुंच सकता है 'ओवेरियन कैंसर'

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget