एक्सप्लोरर

आखिर क्यों कहा जाता है वेटलॉस के लिए जरूरी है कम से कम 40 मिनट की एक्सरसाइज, ये होता है साइंटिफिक कारण

How To Get Slim: वेटलॉस की चाहत रखने वाले लोग अक्सर ऐसी किसी ट्रिक की तलाश में रहते हैं, जिसमें बिना मेहनत या कम मेहनत के साथ ज्यादा फैट लूज किया जा सके. यहां कुछ ऐसा ही तरीका बताया गया है...

Weight Loss: डेली रुटीन में आपके पास समय कम है और वेटलॉस की चाहत बहुत ज्यादा...तो ऐसे में आप कोई ना कोई ऐसा जुगाड़ तलाशने में जुटेंगे, जिससे कम समय में अधिक फैट बर्न कर सकें. ऐसा ही एक ट्रेंड जो आजकल बहुत चलन में है, वो है 40 मिनट की एक्सर्साइज. इसमें 20 मिनट वॉर्मअप के लिए दिए जाते हैं और बाद के 20 मिनट एक्सर्साइज के लिए. क्या है ये और वेटलॉस की चाहत रखने वाले किन खास लोगों के लिए ये अधिक कारगर है, इस बारे में यहां जान लें...

वेटलॉस की चाहत रखने वालों के साथ ही सिटिंग जॉब करने वालों के लिए, नसों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए और मसल्स की स्टिफनेस से परेशान लोगों के लिए भी ये तरीका बहुत काम का है. और सबसे अधिक काम का उन लोगों के लिए है, जिन्हें ये सभी समस्याएं हैं और उनके पास एक्सर्साइज करने का समय भी नहीं है.

कैसे घटाएं 40 मिनट में वजन?

आप हर दिन सिर्फ 40 मिनट देकर अपनी बॉडी को शेप-अप करना चाहते हैं और फैट बर्न करना चाहते हैं तो इन 40 मिनट को दो भागों में बांट दीजिए. पहले 20 मिनट में वॉर्मअप करना है और अगले 20 मिनट में फास्ट एक्सर्साइज. फिर से याद दिला दें कि अगर समय की कमी है और ऊपर बताई गई समस्याएं आपको घेरे हुए हैं तभी आप ये तरीका अपनाएं. 

लेकिन अगर इस बात की जरा-सी भी संभावना है कि आप हर दिन फिटनेस और सेल्फ केयर के लिए डेढ़ से दो घंटे निकाल सकते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. क्योंकि वेटलॉस जर्नी को जितना कूल रहनकर हेल्दी तरीके से किया जाए उतना अच्छा है. क्योंकि ये कई बीमारियों और हेल्थ चैलेंजेज से बचा जा सकता है.

कैसे काम करता है ये 40 मिनट रूल?

वेटलॉस करने का ये 40 मिनट रूल अपनाने से पहले 20 मिनट में जब आप वॉर्मअप करते हैं तो आपकी मसल्स, नर्व्स और जॉइंट्स फ्लैग्जिबल हो जाते हैं. मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से गर्माहट आती है और गर्माहट आने से लचक बढ़ती है, जिससे आप एक्सर्साइज ठीक तरह से कर पाते हैं और मसल्स पुल होने, नसों में खिंचाव आने या जॉइंट्स में दर्द होने का खतरा दूर हो जाता है.

जब आपकी मसल्स फ्लैग्जिबल हो जाती हैं फिर जो  वर्कआउट, एक्सर्साइज और योग आप करते हैं, वो आपकी बॉडी में तेजी से फैट बर्न का काम करता है. हालांकि योग में वॉर्मअप का बहुत अधिक महत्व नहीं माना जाता है लेकिन इसमें भी टफ योग पोश्चर करने से पहले सूक्ष्म व्यायाम किया जाता है, जिसका मकसद भी मसल्स को फ्लैग्जिबल करना ही होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: खूब लगेगा एक्सर्साइज में मन... शुरुआत करने से पहले खुद से कहें दिलचस्पी जगाने वाली ये जरूरी बातें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget