एक्सप्लोरर

अब तक कोविड के कितने वैरिएंट आ चुके है सामने, JN.1 कितना खतरनाक? सब कुछ जानिए

कोविड-19 महामारी की शुरुआत दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर से हुई थी. SARS-CoV-2 वायरस अब तक कई बार अपने स्वरूप बदल चुका है. दरअसल, इस वायरस के म्यूटेशन की प्रक्रिया ने कई नए वैरिएंट्स को जन्म दिया.

एशिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने दस्तक दे दी है. भारत में भी इसके काफी मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोविड के कितने वैरिएंट अब तक सामने आ चुके हैं? इनमें JN.1 वैरिएंट कितना खतरनाक है? आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं. 

दुनिया में सबसे पहले कब आया कोरोना?

कोविड-19 महामारी की शुरुआत दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर से हुई थी. SARS-CoV-2 वायरस अब तक कई बार अपने स्वरूप बदल चुका है. दरअसल, इस वायरस के म्यूटेशन की प्रक्रिया ने कई नए वैरिएंट्स को जन्म दिया, जिनमें से कुछ ने ग्लोबल हेल्थ पर गंभीर प्रभाव डाला. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अन्य स्वास्थ्य संगठनों ने इन वैरिएंट्स को वैरिएंट ऑफ कंसर्न (VOCs) और वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (VOIs) में कैटेगराइज किया है, जिससे उनकी निगरानी और जांच प्रमुखता से की जा सके. इनमें JN.1 वैरिएंट इस वक्त कई देशों में फैल रहा है. आइए जानते हैं कि कोविड का यह वैरिएंट कितना खतरनाक है? 

कोविड-19 के अब तक कितने वैरिएंट्स आए सामने?

SARS-CoV-2 वायरस समय के साथ म्यूटेट होता रहता है. अधिकांश म्यूटेटेड वायरस एक जैसे ही होते हैं, लेकिन कुछ बदलाव इसे ज्यादा इंफेक्टेड, गंभीर और वैक्सीन के प्रति प्रतिरोधी बना सकते हैं. WHO और सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने जनवरी 2020 से अब तक सैकड़ों वैरिएंट्स की पहचान की है. हालांकि, इनमें से केवल कुछ ही वैरिएंट्स को ग्लोबल हेल्थ के लिए अहम माना गया है.

अब तक ये वैरिएंट्स आए सामने

WHO ने अब तक कई वैरिएंट्स ऑफ कंसर्न (VOCs) को नाम दिया है. इनमें सबसे पहले अल्फा (B.1.1.7) सितंबर 2020 में यूनाइटेड किंगडम में पाया गया. यह 50-70% अधिक संक्रामक था. बीटा (B.1.351) की पहचान दिसंबर 2020 के दौरान दक्षिण अफ्रीका में हुई. यह वैक्सीन और प्राकृतिक प्रतिरक्षा को आंशिक रूप से चकमा देने में सक्षम था. जनवरी 2021 के दौरान ब्राजील में गामा P.1 वैरिएंट मिला, जो प्रतिरक्षा से बचने की क्षमता रखता था. डेल्टा B.1.617.2 की पहचान अप्रैल 2021 के दौरान भारत में हुई, जो अत्यधिक संक्रामक और गंभीर बीमारी का कारण बना.

इन वैरिएंट्स की भी हुई पहचान

ओमिक्रॉन B.1.1.529 वैरिएंट की पहचान नवंबर 2021 के दौरान दक्षिण अफ्रीका में हुई. यह वैरिएंट अपनी अत्यधिक संक्रामकता और कई सब-वैरिएंट्स के कारण सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ. ओमिक्रॉन के बाद इसके कई सब-वैरिएंट्स सामने आए, जिनमें BA.1, BA.2, BA.5, XBB, और हाल ही में JN.1 शामिल हैं. सितंबर 2024 तक WHO ने BA.2.86 और JN.1 को वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (VOI) के रूप में कैटेगराइज किया था. वहीं, JN.1.7, KP.2, KP.3, KP.3.1.1, JN.1.18, LB.1, और XEC को वैरिएंट्स अंडर मॉनिटरिंग (VUMs) के रूप में लिस्टेड किया. 

कितना खतरनाक वैरिएंट है JN.1?

JN.1 वैरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसकी उच्च संक्रामकता है. यह BA.2.86 से भी ज्यादा तेजी से फैलता है, क्योंकि इसमें एक्स्ट्रा म्यूटेशन हैं, जो इसे कोशिकाओं में प्रवेश करने और प्रतिरक्षा को चकमा देने में मदद करते हैं. JN.1 अन्य ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता. इसके लक्षण सामान्य कोविड-19 लक्षणों जैसे बुखार, खांसी, थकान, स्वाद या गंध की हानि और सांस लेने में कठिनाई से मिलते-जुलते हैं.

ये भी पढ़ें: दवा लेने के बाद भी बिगड़ रही तबीयत... चपेट में तो नहीं ले रहा AMR, जानें कितनी खतरनाक है यह ​स्थिति?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget