एक्सप्लोरर

सर्दियों में कौन-कौन से फ्लू होने का रहता है खतरा, ये हमारी सेहत के लिए कितने खतरनाक?

फ्लू के ज्यादातर मामले दिसंबर और फरवरी के बीच काफी नजर आते हैं, फ्लू के कारण बुखार होना, नाक बहना, खांसी या पेट खराब होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. फ्लू के कई तरह के स्ट्रेन हो सकते हैं.

सर्दी के मौसम में जुकाम से लेकर खांसी और बुखार की दिक्कतें बेहद आम होत हैं. ऐसे में कहा जाता है कि फलां शख्स को फ्लू हो गया है. कभी आपने सोचा है कि सर्दियों में कौन-कौन से फ्लू होने का खतरा रहता है? ये हमारी सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं? 

इस मौसम में होता है फ्लू

फ्लू संक्रमण बीमारी है, जो लोगों के बीच तेजी से फैलता है. फ्लू के ज्यादातर मामले दिसंबर और फरवरी के बीच काफी नजर आते हैं, फ्लू के कारण बुखार होना, नाक बहना, खांसी या पेट खराब होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. फ्लू के कई तरह के स्ट्रेन हो सकते हैं, जो आपको हर साल बीमार कर सकते हैं. फ्लू के ज्यादातर लक्षण 4 से 7 दिन में चले जाते हैं. हालांकि, खांसी और थकान का एहसास हफ्तों तक रह सकता है. कभी-कभी बुखार वापस भी आ जाता है और खाने का मन नहीं करता है.

सर्दी में कौन-कौन से फ्लू होते हैं?

फ्लू में कई प्रकार के वायरस होते हैं जिनमें से कुछ बेहद खतरनाक भी होते हैं. ज्यादातर फ्लू के मामले सर्दी के मौसम  ही अधिक देखने को मिलते हैं. इनमें स्वाइन फ्लू, कोल्ड फ्लू, एवियन फ्लू, डॉग फ्लू, हॉर्स फ्लू आदि बेहद गंभीर हैं, जिनकी वजह से मौत भी हो सकती है.

कोल्ड फ्लू क्या है?

सर्दी जुकाम आमतौर पर वायरल इंफेक्शन के कारण होता है. इससे नाक, गला, साइनस और ऊपरी श्वसन प्रणाली के सभी अंग प्रभावित होते हैं. ये आम तौर पर गंभीर नहीं होता है. अधिकांश मामलों में एक से दो सप्ताह के भीतर यह फ्लू ठीक हो जाता है.

स्वाइन फ्लू क्या है?

स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो एक प्रकार का फ्लू (इंफ्लूएंजा) वायरस पैदा करता है. इसे स्वाइन फ्लू कहा जाता है. लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य मानव फ्लू के लक्षणों के समान ही होते हैं, जिसमें बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना और थकान शामिल है.  

फ्लू को कैसे रोका जा सकता है?

मौसमी फ्लू के जोखिम को कम करने का सबसे अच्छा तरीका हर साल टीका लगवाना है. हालांकि, बीमार लोगों से दूर रहकर, खांसते समय मुंह ढंकने और बार-बार हाथ धोकर इस बीमारी से बचा जा सकता है. 

फ्लू का इलाज कैसे करें?

फ्लू के लक्षण नजर आने पर एंटीवायरल दवाओं का सेवन किया जा सकता है. हालांकि, कोई भी दवा डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेनी चाहिए. कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि एंटीवायरल दवाओं से फ्लू की दिक्कत को जल्दी दूर किया जा सकता है.

फ्लू होने पर क्या खाना चाहिए?

फ्लू होने पर फल, पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए. संतुलित आहार लेने से आपके शरीर को फ्लू वायरस से लड़ने के लिए ऊर्जा मिलेगी. अगर आपको मतली या उल्टी हो रही है तो अदरक का सेवन करने से फायदा होता है.

यह भी पढ़ें: क्या वाकई पेट में जाकर जम जाता है मैदा? जानें ये आपकी सेहत के लिए कितना सेफ

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
Right Age for Ear and Nose Piercing: नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget