एक्सप्लोरर

इन टिप्‍स को अपनाकर स्किन को भी हेल्‍दी बना सकते हैं और स्‍मॉग से भी बचा सकते हैं...!

नई दिल्लीः स्मॉग शहरों में तेजी से बढ़ती एक ऐसी समस्या है जो हमारी हेल्‍थ पर बहुत गहरा प्रभाव डाल रही है. इससे न सिर्फ हमारी हेल्‍थ बुरी तरह प्रभावित हो रही है, बल्कि यह हमारी खूबसूरती के लिए भी अभिशाप की तरह है और थोड़ी सी भी लापरवाही से इसका हमारी स्किन पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है. क्या है ये प्रभाव और इससे कैसे बचें, आइए जानें. क्या होता है प्रभाव : स्मॉग कार्बन मोनो ऑक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों के अलावा धूल और धुएं का मिश्रण भी होता है, जिसकी वजह से स्किन में ड्राइनेस, खुजली, मुहासें रैशेज जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है जो हमारी स्किन के लिए बहुत हानिकारक है. स्मॉग हमारी स्किन से ऑक्सीजन को चुरा लेता है, जिससे हमारी स्किन अपना ग्लो खो देती है. इसके अलावा त्वचा पर झुर्रियां भी जल्दी पड़ती हैं. कैसे पाएं छुटकारा : पुलत्स्या कैडल स्किन केयर सेंटर के डमैर्टीलॉजिस्ट डॉ. विवेक मेहता ने इससे बचने के कुछ तरीके बताए हैं :
  • जब कभी आप कहीं बाहर से आएं तो इस बात का ध्यान रखें की किसी अच्छे फेसवॉश से चेहरा जरूर धोएं, ताकि आपके चेहरे पर चिपकी धूल साफ हो जाए. साथ ही स्किन को ड्राई ना छोड़ें क्योंकि विंटर्स में स्किन को एक्‍ट्रा केयर की जरूरत होती है.
  • एक अच्छे क्लींजर से भी अपनी स्किन की सफाई करें, क्योंकि यह त्वचा की गहराई तक सफाई करता है और प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव से उसे मुक्त करता है.
  • चेहरे को धोने के बाद उस पर विटामिन-ई युक्त मॉइश्चराजर लगाना ना भूलें.
  • अपनी डायट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करें, जिसमें प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद हो. जैसे- बेसिल, जिंजर, डार्क चॉकलेट, गाजर, टमाटर, बिंस आदि इससे स्किन को अंदर से न्‍यूट्रिशन मिलता है, जिससे स्किन पर पॉल्‍यूशन और स्मॉग का प्रभाव कम पड़ता है.
  • पूरे दिन में काम से काम 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीएं. इससे  त्वचा के लिए हानिकारक धूलकण शरीर से बाहर आ जाएंगे है. इससे स्किन हेल्‍दी रहेगी.
  • जब भी धूप में जाएं तो 30 एसपीएफ का सनस्क्रिन लगाना न भूलें, यह त्वचा को धूप के प्रभाव से बचाता है.
  • विटामिन ई और सी त्वचा के लिए एंटी पल्लुशन इंग्रीडिएंट की तरह काम करते हैं. इसके अलावा यह त्वचा में नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक है. ऐसे में जब भी मेकअप या स्किन केयर का कोई प्रोडक्ट खरीदें तो उसमें यह देख लें की ये दोनों विटामिन जरूर मौजूद हों.
  • त्वचा पर एलोवेरा जेल का प्रयोग भी इसे स्मॉग के हानिकारक प्रभावों से बचाता है.
  • समय-समय पर अपने स्किन टाइप के अनुसार फेशियल भी कराते रहें. इससे न सिर्फ त्वचा पर जमी गंदगी साफ होती है, बल्कि प्रदूषण और स्मॉग की वजह से त्वचा पर आए ब्लैक हेड्स से मुक्ति दिलाकर उसके ग्लो को बढ़ाता है.
उपचार :
  • माइक्रोडर्मब्रेशन ट्रीटमेंट आजकल काफी पॉपुलर है. ये तकनीक त्वचा की ऊपरी परत पर जो स्मॉग की वजह से प्रभाव हुए हैं उसे पॉलिश करने का काम करती है.
  • केमिकल पिल्स भी एक ऐसी तकनीक है जो त्वचा को स्मॉग के प्रभाव से मुक्त करती है और उसे कोमल तो बनाती ही है. साथ ही झांइयों को भी दूर करती है. यह बेहद किफायती और असरदार ट्रीटमेंट है, लेकिन किसी भी ट्रीटमेंट को कराने के लिए हमेशा किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से ही संपर्क करें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी नहीं हो रही तो हो जाएं सावधान, खराब हो सकती है दिल की सेहत
नींद पूरी नहीं हो रही तो हो जाएं सावधान, खराब हो सकती है दिल की सेहत
बगैर नॉनवेज खाए 90 की उम्र में बनाई बॉडी, जानिए शख्स की सेहत का राज
बगैर नॉनवेज खाए 90 की उम्र में बनाई बॉडी, जानिए शख्स की सेहत का राज
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पान? जान लें काम की बात
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पान? जान लें काम की बात
एक महीना केवल चिकन खाएं तो शरीर में क्या होंगे बदलाव?
एक महीना केवल चिकन खाएं तो शरीर में क्या होंगे बदलाव?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ', ब्रजेश पाठक अपने ही बयान से घिरे
'नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ', ब्रजेश पाठक अपने ही बयान से घिरे
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
यह है दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जानें यहां कैसे रहते हैं लोग?
यह है दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जानें यहां कैसे रहते हैं लोग?
Embed widget