एक्सप्लोरर

इन चार राज्यों की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा, लिस्ट में आपका स्टेट तो नहीं

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के राज्य तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्य में रहने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा है. यह आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं.

भारत में दिन पर दिन ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. हाल ही में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के राज्य तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्य में रहने वाली महिलाओं में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी का खतरा है.

'राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान और अनुसंधान केंद्र' की रिपोर्ट

कुछ साल पहले पूर्वोत्तर के राज्यों की महिलाओं में यह बीमारी ज्यादा देखने को मिल रही थी. लेकिन अब यह इन राज्यों के लिए ज्यादा मुसीबत बन चुकी है. हालांकि इसके पीछे का कारम अभी साफ नहीं हुआ है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेस्ट कैंसर 30 साल की उम्र वाली महिलाओं को स्क्रीनिंग करवानी बेहद जरूरी है. 

देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ इन राज्यों में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. 'राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान और अनुसंधान केंद्र' (एनसीडीआईआर) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 के बाद से ही भारतीय महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है. साल 2025 तक देश में 5.6 लाख से ज्यादा मामले आने का अनुमान है. 

ब्रेस्ट कैंसर को लेकर साल 2020 की रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में 13 लाख कैंसर के मामले आए थे जिनमें 13.5 सिर्फ ब्रेस्ट कैंसर के मामले थे. वहीं इस कैंसर से होने वाली मौतों की संख्या 10 फीसदी थी. साल 2012 से 2016 के बीच भारत के अलग-अलग राज्यों में महिलाओं की स्थिति का आंकड़ा निकाला गया. जिसके रिपोर्ट में पता चला कि देश की एक लाख महिलाओं में से 556 ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी की शिकार हैं. सबसे हैरानी की बात यह है कि यह संख्या हर साल तेजी से बढ़ रही है. 

महिला और पुरुष किसी को भी हो सकती है ये बीमारी

ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी महिला या पुरुष किसी को भी हो सकती है. ब्रेस्ट कैंसर में सेल्स अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगते हैं. फिर बढ़ते-बढ़ते यह गांठ का रूप ले लेती है. जिसे ट्यूमर कहा जाता है. अगर वक्त रहते बीमारी का पता चल जाए तो इसका इलाज किय जा सकता है. लेकिन इसके साथ यह दिक्कत है कि यह दोबारा भी हो सकता है. ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद भी ब्रेस्ट के अलावा शरीर के दूसरे भागों में भी फैल सकता है. इसे मेटास्टेसिस कहा जाता है. हालांकि भारत में ब्रेस्ट कैंसर पुरुषों में बहुत कम पाए जाते हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक महिलाओं में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर के मामले सामने आते हैं. हर साल 21 लाख महिला ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से पीड़ित होती हैं. साल 2018 में 6,27,000 (15%) महिलाओं की मौत ब्रेस्ट कैंसर से हुआ था. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: High Blood Pressure: सुबह उठते ही शरीर में दिखाई दे ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ा हुआ है ब्लड प्रेशर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

'जामिया मिलिया इस्लामिया' से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी है. पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव है.  लाइफस्टाइल के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget