एक्सप्लोरर

OMG! इन वजहों से लू लगते से हो जाती है मौत!

नई दिल्लीः यूपी से लेकर एमपी तक, राजस्थान से लेकर गुजरात तक पूरा उत्तर भारत हीटर बन चुका है. तपती गर्मी में लोग उबल रहे हैं. लोगों को गर्मी की वजह से कई परेशानियां होने से लेकर लू से मौत जैसी खबरें तक आ रही हैं. ऐसे में क्या आप जानना नहीं चाहेंगे लू लगने से कैसे होती है मौत? किन चीजों का ध्यान रख आप गर्मियों में रह सकते हैं सेहतमंद.

हमारे शरीर का तापमान 37°C होता है. इस तापमान पर ही शरीर के अंग ठीक तरह से काम करते हैं. बाहर का तापमान जब 45° होता है तो शरीर का तापमान बिगड़ जाता है और 37° से ऊपर पहुंचने लगता है.

जब बढ़ता है शरीर का तापमान तो होती हैं ये दिक्कतें- जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो खून गर्म होने लगता है. सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. शरीर में पानी की कमी हो जाती है. शरीर में पानी की कमी से पसीना आना बंद हो जाता है. ब्लडप्रेशर लो हो जाता है. ब्लड की सप्लाई दिमाग तक सही से नहीं हो पाती.

क्या कहना है एक्सपर्ट का- दिल्ली के सीनियर फीजिशियन डॉ. मानव चैटर्जी का कहना है कि अगर शरीर का तापमान 37° से कम भी होता है तो इतनी दिक्कतें नहीं आतीं तब भी शरीर के अंग सुचारू रूप से काम करते हैं. लेकिन 37° से ज्यादा होने पर परेशानी होती है.

डॉ. चैटर्जी कहते हैं कि जब बॉडी में पानी की मात्रा कम हो और टेम्प्रेचर ज्यादा हो व्यक्ति बेहोश हो सकता है. उसके शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं. इसे मल्टीऑर्गन डिस्फंक्शन कहा जाता है. अगर सही समय पर उपचार उपलब्ध ना हो तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है.

डॉ. मानव कहते हैं कि शरीर का तापमान बढ़ने पर दिमाग पर बेहद बुरा असर पड़ता है जो व्यक्ति की मौत की वजह बन सकता है.

डॉ. मानव आगे कहते हैं कि गर्मी में पसीना आने से शरीर में नमक की मात्रा भी कम हो जाती है. नमक की मात्रा कम होने से भी बेहोशी ही हालत होती है. ब्लड प्रेशर कम हो जाता है. नमक की मात्रा शरीर में पूरी ना रहने से मेटाबॉलिक डिस्टर्ब होता है. इन सबका असर दिमाग पर होता है. दरअसल, दिमाग पूरे शरीर का हेडक्वॉटर होता है अगर ब्रेन में दिक्कत होगी तो शरीर के अन्य अंगों में भी दिक्कत आएगी.

क्या करें लू से बचने के लिए-

  • धूप में निकलने से बचें.
  • घर से बाहर निकलते समय पानी पीकर निकलें.
  • धूप में खाली पेट बाहर ना निकलें. कुछ हल्का-फुल्का खाकर निकलें.
  • ऑयली फूड, हैवी फूड, मैदे से बना फूड और जंकफूड ना लें.
  • शरीर में पानी की कमी ना होने दें. पसीना बहुत ज्यादा आए तो पानी पीते रहें इससे शरीर का तापमान कंट्रोल रहेगा और पानी की कमी भी नहीं होगी.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget