एक्सप्लोरर

Health Tips: खराब डाइट की वजह से खराब हो रही है आपकी नींद, इन 5 संकेतों से जानें

आपके खानपान की आदतों का आपकी नींद पर गहरा असर पड़ता हैं. आपके भोजन से आपकी अच्छा या बुरी नींद प्रभावित होती है, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं, जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि आपकी डाइट सही है या नहीं.

Healthy Sleeping Tips: क्या आप भी आधी रात में नींद खुलने की समस्या से परेशान हैं? अक्सर लोगों को देर रात में जागने, सुबह देर तक सोने के बाद भी थकान और सुस्ती जैसी कई समस्याएं होती हैं. ये समस्याएं इसलिए होती हैं क्योकि आपकी खानपान की आदतों या डाइट का आपकी नींद पर गहरा प्रभाव पड़ता है. यहां तात्पर्य यह है कि आप जिस प्रकार का भोजन ग्रहण करते हैं वह आपकी अच्छी या बुरी नींद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसलिए अगर आपको रात में नींद की समस्या हो रही है तो इसकी वजह आपकी खराब डाइट हो सकती है, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं, जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि आपकी डाइट सही है या नहीं.

क्या आप हर समय थका हुआ महसूस करते हैं? अगर आप हर समय थकान महसूस करते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी डाइट में पोषक तत्वों की कमी है और आप कार्बोहाइड्रेट या शुगर से भरपूर चीजों का सेवन अधिक मात्रा में कर रहे हैं. कार्बोहाइड्रेट और शुगर से भरपूर चीजें आपके  ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा देती हैं, जिससे आपको हर समय थकान और आलस जैसा महसूस होता है. इसलिए अगर आप दिन के समय में भी सुस्ती या थकावट का एहसास कर रहे हैं, तो संभव है कि आप अपने आहार में आलू, चावल, मैदे से बनी चीजें, तेल में छनी चीजें, जंक फूड्स आदि कार्ब्स से भरपूर चीजों का सेवन कर रहे हैं.

क्या रात में सोते समय आपकी मांसपेशियों में दर्द होता है? अक्सर कई बार रात में सोते समय लोग अपनी मांसपेशियों में दर्द की शिकायत करते हैं जिसकी वजह से उनकी नींद खुल जाती है. अक्सर ऐसा दर्द किसी बीमारी की ओर संकेत हो सकता है इसलिए आप डॉक्टर से परामर्श जरूर लें. लेकिन अगर ये दर्द आपको कभी-कभार होता हैं, तो इसका मतलब है कि आप पानी का सेवन उचित मात्रा में नहीं कर रहे हैं. इसलिए अगर आप कम पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. जिसके कारण आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है और मांसपेशियों में दर्द होने लगता है. इसलिए आप हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, जिससे आपको रात में दर्द के कारण न उठना पड़े.

क्या आपको रात में पेशाब के लिए उठना पड़ता है? अगर आपको बीच रात में पेशाब के लिए उठना पड़ता है, तो ये इस बात की ओर इशारा है कि आप गलत वक्त पर अधिक पानी का सेवन करते हैं. आपको रोजाना अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए, परंतु आपको दिन में थोड़ा-थोड़ा करके ही पानी पीना चाहिए. अगर आप सोने से पहले ज्यादा मात्रा में पानी पी लेते हैं, तो इससे आपको रात में पेशाब लगती है और बीच नींद से उठकर आपको टॉयलेट जाना पड़ता है. इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि रात को सोने से कम से कम 1 घंटे पहले ही पानी न पिएं या फिर मात्रा में ही पिएं. इसके अलावा आप रात का खाना भी सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले ही कर लें.

क्या आपको भी रात में भूख लगती है? कुछ लोग रात में चाहें कितना भी खा- पीकर क्यों न सोएं, लेकिन रात में उन्हें भूख जरूर लगती है. ये एक गबहुत ही खराब आदत होती है, जो आपका वजन बढ़ाने के साथ-साथ आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार भी बनाती है. इसलिए आपको रात में उठकर खाने की इस आदत को छोड़ना चाहिए. इसके अलावा अगर आपको रात में भूख लगती है, तो इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि आपके खाने में फाइबर की कमी हो. फाइबर एक ऐसा तत्व होता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. फाइबर के लिए आपको ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दाल आदि का सेवन करना चाहिए.

क्या आपको रात में प्यास लगती है? एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको हर दिन 7 से 9 घंटे की नींद लेना आवश्यक होता है. इसका मतलब यह नहीं है कि आप एक बार 4 घंटा सो जाएं और फिर आधे दिन जागने के बाद 4 घंटे फिर से सो जाएं, तो इससे आपकी नींद पूरी हो जाएगी. इसलिए कुछ लोग अपने पास पानी रखकर सोते हैं क्योंकि उन्हें रात में प्यास जरूर लगती है. रात में पानी पीने के लिए उठने से भी आपकी नींद खराब होती है, जिसका प्रभाव आपकी हेल्थ पर पड़ता है. रात में प्यास लगने का मतलब होता है कि आपने सोने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं किया है. इसलिए आप कोशिश करें कि डिनर जल्दी करें, जिससे आप सोने से पहले पर्याप्त पानी पी सकें, जिससे रात में आपकी नींद खराब न हो.

Padmini Ekadashi 2020: पद्मिनी एकादशी व्रत से योग्य संतान की प्राप्ति की कामना होती है पूर्ण, जानें कब है एकादशी 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget