एक्सप्लोरर

Thandai Benefits: गर्मियों में जरूर उठाएं स्वादिष्ट 'ठंडाई' का लुत्फ, शरीर को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

Thandai Benefits: ठंडाई को बनाने में इस्तेमाल होने वाले मेवे और मसाले जरूरी पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इसे गर्मियों के लिए एक परफेक्ट ड्रिंक बनाते हैं.

Thandai In Summer: ठंडाई एक पॉपुलर ट्रेडिशनल इंडियन ड्रिंक है, जिसका लुत्फ गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग उठाते हैं. ठंडाई आपको गर्मियों में ठंडा रखने का काम करती है और डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम से भी बचाती है. यह मसालों, ड्राई फ्रूट्स और दूध के मिक्सचर से बनी एक टेस्टी ड्रिंक होती है. ठंडाई शरीर को सिर्फ ठंडक ही प्रदान नहीं करती, बल्कि आपको कई फायदे भी पहुंचाती है. यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करने, डिहाइड्रेशन को रोकने और एनर्जी के लेवल को बढ़ाने का काम करती है.

ठंडाई को बनाने में इस्तेमाल होने वाले मेवे और मसाले जरूरी पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इसे गर्मियों के लिए एक परफेक्ट ड्रिंक बनाते हैं. यही वजह है कि ठंडाई का सेवन सबसे ज्यादा गर्मियों के मौसम में किया जाता है. आइए जानते हैं इसे पीने से आपको कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं.

1. पोषक तत्वों से भरपूर

ठंडाई गर्मियों के लिए सबसे परफेक्ट ड्रिंक है. क्योंकि ये आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ भरपूर पोषक तत्व भी प्रदान करती है. इसमें इलायची, काली मिर्च, सौंफ के बीज और केसर जैसे मसालों का मिश्रण होता है. ये सभी चीजें अपने औषधीय गुणों के लिए जान जाती हैं. ये मसाले एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं और तो और इम्यूनिटी को बढ़ावा देने, पाचन में सुधार करने और सूजन से लड़ने में मदद करते हैं. ठंडाई में काजू, पिस्ता और बादाम जैसे मेवे होते हैं, जो प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर से भरपूर होते हैं. ये मेवे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम रखने, दिल के स्वास्थ्य में सुधार करने और वजन घटाने में मददगार हैं.

2. लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में कारगर 

ठंडाई शरीर के तापमान को कंट्रोल करने, हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचाने में मददगार है. ठंडाई के मसालों का शरीर पर प्रभाव ठंडा होता है. ये खराब पेट को आराम पहुंचाने और पाचन में सुधार करने में सहायता कर सकता है.

3. ठंडाई देती है एनर्जी 

ठंडाई शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है. क्योंकि इसमें मेवे, प्रोटीन और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होता है, जो पूरे दिन के लिए आपको एनर्जी प्रदान कर सकता है. इसे पीने से आप एक्टिव भी महसूस करेंगे.

4. लो-कैलोरी ड्रिंक 

अगर आप गर्मियों में अपनी प्यास बुझाने के लिए किसी लो-कैलोरी ड्रिंक की तलाश में रहते हैं तो ठंडाई एक बेहतर ऑप्शन है. क्योंकि ये कम फैट वाले दूध से बनी होती है और इसमें एक्सट्रा शुगर भी नहीं होता. यह ठंडाई उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ऑयली स्किन...रूखे बाल...डिहाइड्रेशन, गर्मियों की इन प्रॉबलम्स से खुद को ऐसे रखें सेफ, अपनाएं ये कारगर उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget