एक्सप्लोरर

हैंगओवर उतारने के लिए खूब ट्रेंड हो रही है ये वाली ड्रिंक, क्या ये वाकई काम करती है?

शराब पीने के बाद अगले दिन सिर में भारीपन, मिचली, थकान और सिरदर्द होना आम है. इसे ही हैंगओवर कहा जाता है. इससे बचने के लिए कई लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं. इन दिनों एक ड्रिंक खूब ट्रेंड हो रही है.

Hangover Prevention Tips : अगर आप भी पार्टी लवर्स हैं. फ्रेंड्स से मिलकर खूब सारी मस्ती करते हैं. एंजॉय करते-करते हर बार जमकर एल्कोहल पीते हैं लेकिन अगली सुबह हैंगओवर से जूझते हैं, तो ये नया ट्रेंड आपके काम का हो सकता है. सोशल मीडिया पर आजकल एक नया ही ट्रेंड छाया हुआ है. इसका नाम जेबरा स्ट्राइपिंग (Zebra Striping) है. नाम सुनकर भले ही थोड़ा अटपटा सा लगे, लेकिन दावा है कि इससे हैंगओवर से बचा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं नया ट्रेंड जेबरा स्ट्राइपिंग क्या है और यह कितना असरदार है...

जेबरा स्ट्राइपिंग क्या है

जेबरा स्ट्राइपिंग दरअसल एक ड्रिंकिंग पैटर्न है. इसका मतलब है एक एल्कोहलिक ड्रिंक के बाद एक नॉन-एल्कोहलिक ड्रिंक लेना, फिर दोबारा एल्कोहलिक, फिर नॉन-एल्कोहलिक... और ये सिलसिला चलता रहता है. जैसे जेबरा की धारियां एक काली, एक सफेद होती हैं, ठीक उसी तरह से ये ट्रेंड भी होता है. जैसे- पहले आपने वाइन पी, फिर उसके बाद पानी या सोडा, फिर बीयर ली, उसके बाद नींबू पानी. यही जेबरा स्ट्राइपिंग है.

क्यों वायरल हो रहा है ये ट्रेंड?

जेबरा स्ट्राइपिंग को लेकर लोगों का मानना है कि इस तरीके से शरीर हाइड्रेटेड रहता है. नशा धीरे-धीरे होता है, जिससे शरीर को एडजस्ट करने का वक्त मिलता है और सबसे खास बात कि अगली सुबह हैंगओवर से राहत मिल सकती है. इस ट्रेंड को खासतौर पर Gen Z और मिलेनियल्स फॉलो कर रहे हैं, जो स्मार्ट पार्टी करना चाहते हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जेबरा स्ट्राइपिंग पूरी तरह हैंगओवर से नहीं बचा सकती, लेकिन हां, ये कुछ हद तक मदद जरूर कर सकती है. पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता है, जो हैंगओवर का बड़ा कारण होता है. लेकिन अगर कोई जरूरत से ज्यादा पी रहा है, तो फिर कोई ट्रेंड काम नहीं आएगा.

अगर ट्राई करें तो इन बातों का रखें ध्यान

हर एक ड्रिंक के बाद पानी या जूस लें.

खाली पेट न पिएं.

अल्कोहल की लिमिट को क्रॉस न करें.

नींद पूरी लें, ये भी हैंगओवर से बचाता है.

किसी ट्रेंड पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, खुद की सेहत समझें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Analog Paneer Ban: एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
Sleeping With Lights On:लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget