एक्सप्लोरर

किन चीजों से सबसे ज्यादा बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल? ये होते हैं शुरुआती लक्षण

बैड कोलेस्ट्रॉल कई खतरों को बढ़ा देता है. इसे कम करने के लिए सबसे पहले लाइफस्टाइल में बदलाव करें. उन सभी आदतों को पहचानना चाहिए, जिनसे कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होता है.

High Cholesterol Foods : दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें हार्ट डिजीज की वजह से हो रही हैं. हर साल करीब 1.80 करोड़ लोग हार्ट अटैक या स्ट्रोक की वजह से जान गंवा दे रहे हैं. यह आंकड़ा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से जारी किया गया है. हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) है. इसे लेकर चिंता इस बात की है कि जब तक यह खतरे के निशान पर नहीं पहुंच जाता है, इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं शरीर में किन चीजों से सबसे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं...

कोलेस्ट्रॉल क्या होता है

कोलेस्ट्रॉल हमेशा खतरनाक ही नहीं होता है, यह शरीर के लिए जरूरी भी है.  इसी की मदद से हमारा शरी हॉर्मोन्स, हेल्दी सेल्स और विटामिन्स बनाता है, जिससे शरीर हेल्दी रहता है. कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है. गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल. दोनों में से बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा खतरनाक होता है.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

कोलेस्ट्रॉल से क्या खतरे हैं

हार्ट अटैक, स्ट्रोक

ब्रेन स्ट्रोक

याददाश्त

जबड़ों का दर्द

ब्लड फ्लो खराब होना

गॉलस्टोन

हाथ-पैर सुन्न पड़ जाना

एंजाइना यानी छाती में दर्द

हाई कोलेस्ट्रॉल के शुरुआती लक्षण

कॉर्डियोलॉजिस्ट्स का कहना है कि हाई कोलेस्ट्रॉल को लेकर सबसे बड़ी चिंता ही यही है कि इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं, हालांकि, कुछ संकेतों से इसे समझा जा सकता है. कुछ मामलों में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. रेगुलर ब्लड टेस्ट कराकर इसे चेक किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले सबसे बड़े कारण

1. डाइट में सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट ज्यादा है तो कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होने का खतरा ज्यादा रहता है.

2. मोटापा, लो फिजिकल एक्टिविटी और स्मोकिंग से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है.

3. फैमिली हिस्ट्री, मतलब परिवार में किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल का जोखिम रहा है तो आपको भी हो सकती है.

4. डायबिटीज और हाइपरथायरॉइडिज्म जैसी बीमारियां

इन चीजों से सबसे ज्यादा बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल

रेड मीट, प्रोसेस्ड मीट

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फास्ट फूड

आइसक्रीम

फ्राइड फूड्स

पैकेज्ड फूड्स

मक्खन, पनीर

एग योक

हेल्दी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली चीजें

ओट्स या दलिया

साबुत अनाज

सोयाबीन

ड्राई फ्रूट्स

हर तरह की दालें

हरी सब्जियां

हाई फाइबर फूड्स और फल

दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पीते रहें

हेल्दी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए क्या करें

बेहतर खानपान रखें

फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं

वजन घटाएं

स्मोकिंग से दूरी बनाए

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget