एक्सप्लोरर

Diabetic Coma: कोमा में जा सकता है डायबिटीज का मरीज, जानें कितना शुगर लेवल खतरनाक

डायबिटिक कोमा बेहद खतरनाक कंडीशन है, यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल न करने पर हो सकता है. इसमें इंसान की जान भी जा सकती है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपना ख्याल रखना चाहिए.

Diabetic Coma : डायबिटीज खराब लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी एक बीमारी है, जो बेहद खतरनाक हो सकता है. डायबिटीज को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है, इसलिए इसे मैनेज करने पर डॉक्टर्स ज्यादा जोर देते हैं. डायबिटीज के दो प्रकार हैं. पहला- टाइप-1 डायबिटीज और दूसरा- टाइप-2 डायबिटीज. टाइप-1 डायबिटीज में बचपन से ही शरीर इंसुलिन नहीं बना पाता है.

टाइप-2 डायबिटीज अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से होती है. भारत में दोनों ही डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. डायबिटीज में कुछ कंडीशन इतनी भी खतरनाक हो सकती है कि मरीज कोमा में पहुंच सकता है. ऐसे में जानिए किस शुगर लेवल पर डायबिटिक पेशेंट को कोमा का खतरा रहता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

टाइप-1 डायबिटीज

पहले सिर्फ टाइप-2 डायबिटीज का खतरा था लेकिन आजकल टाइप-1 डायबिटीज (Diabetes) का खतरा भी बढ़ने लगा है. पिछले कुछ समय में यह एक गंभीर समस्या बनकर सामने आई है, जिससे लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हैं. लंबे समय तक इसका इलाज भी खतरनाक होता है. इसका मरीज कोमा तक में जा सकता है, जहां उसकी मौत हो सकती है. एक अनुमान के मुताबिक, देश में 70 प्रतिशत लोगों को लड शुगर की बीमारी है.

ब्लड शुगर कंट्रोल से बाहर जाना खतरनाक

टाइप-1 डायबिटीज एक क्रोनिक बीमारी है, जो लाइफटाइम साथ रहती है. पूरी जिंदगी मरीज को अपना ब्लड शुगर कंट्रोल करना पड़ता है. लंबे समय तक जब शरीर इस बीमारी से लड़ता है तो नसें, आंखों और अन्य अंग बुरी तरह प्रभावित होने लगते हैं. ब्लड शुगर (Blood Sugar) से शरीर पर कई निगेटिव असर पड़ते हैं, उनमें से ही एक डायबिटिक कीटोएसिडोसिस है, जो बेहद गंभीर है. इसमें सांस लेने में तकलीफ हो सकती है.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

डायबिटीज के मरीज के कोमा में जाने का खतरा कब

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब शरीर का ब्लड शुगर लेवल अनकंट्रोल हो जाता है तो हाइपरग्लेसेमिया (Hyperglycemia) की समस्या हो सकती है. इसमें ब्लड शुगर काफी ज्यादा बढ़ जाता है. वहीं,  हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) में ब्लड शुगर का लेवल काफी कम हो जाता है. दोनों ही लेवल खतरनाक होता है. इन कंडीशन में इंसान कोमा तक में जा सकता है. इसे डायबिटीक कोमा (Diabetic Coma) भी कहा जाता है. ये जानलेवा स्थिति हो सकती है.

ब्लड शुगर लेवल मेंटेन कैसे करें

मीठा खाना अवॉयड करें.

वजन कंट्रोल में रखें.

हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज खाएं.

जंक फूड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से बचें.

रोजाना आधे घंटे एक्सरसाइज करें.

धूम्रपान और शराब न पिएं.

पर्याप्त नींद जरूर लें.

स्ट्रेस मैनेज करने योग-मेडिटेशन करें.

खुद को फिजिकली एक्टिव रखें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget