एक्सप्लोरर

विटामिन D की कमी से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, जानिए क्या कहता है साइंस

एक अध्ययन के अनुसार, देश में करीब 76% लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं. मतलब हर 4 में से 3 लोगों में विटामिन डी की कमी है.अध्ययनों में कहा गया है कि इस विटामिन की कमी से कैंसर हो सकता है.

Vitamin D Deficiency Cancer Risk : विटामिन D हमारे शरीर और सेहत के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यून सिस्टम को बेहतर करने और कई अन्य शारीरिक प्रक्रियाओं में मददगार है. यह ऐसा विटामिन है, जिसे हमारी बॉडी खुद ही बना सकती है. इसके लिए सूरज की रोशनी यानी धूप की जरूरत होती है. बावजूद इसके दुनिया की करीब आधी आबादी विटामिन डी की कमी से जूझ रही है.

भारत में स्थिति ज्यादा गंभीर है. Tata 1 mg लैब के एक अध्ययन के अनुसार, देश में करीब 76% लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं. मतलब हर 4 में से 3 लोगों में विटामिन डी की कमी है. लेकिन क्या इस विटामिन की कमी से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है, क्योंकि हाल ही में एक रिसर्च में ऐसा ही खुलासा हुआ है.

विटामिन डी और कैंसर का क्या है कनेक्शन

विटामिन D शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा, यह कोशिकाओं की ग्रोथ और इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करता है. हाल ही में एक स्टडी में इसकी कमी से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की बात कही गयी है. कुछ अन्य अध्ययनों में भी पाया गया है कि विटामिन D की कमी से कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है, खासकर कोलन (आंत), ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर में इसका सीधा संबंध देखा गया है.

विटामिन D की कमी से कैंसर का खतरा कैसे

1. विटामिन D कोशिकाओं की सामान्य वृद्धि और विभाजन को नियंत्रित करता है. इसकी कमी से असामान्य रूप से कोशिकाएं बढ़ सकती हैं, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.

2. यह विटामिन शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. इसकी कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे कैंसर कोशिकाओं का बढ़ना आसान हो जाता है.

3.  क्रोनिक इंफ्लेमेशन कैंसर का एक बड़ा कारण माना जाता है. विटामिन D सूजन (Inflammation) को कंट्रोल करने में मदद करता है, इसलिए इसकी कमी कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें - कितनी खतरनाक हो सकती है वजन घटाने वाली दवा मौनजारो, जान लें कैसे करेगी काम

क्या कहते हैं रिसर्च

एक अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों में विटामिन D का स्तर सामान्य से कम होता है, उनमें कोलन और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक पाया गया. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के रिसर्च में बताया गया है कि विटामिन D की पर्याप्त मात्रा लेने से कुछ कैंसर के रिस्क को कम किया जा सकता है. हालांकि, अमेरिकन कैंसर सोसाइटी का मानना है कि विटामिन D की कमी और कैंसर के बीच सीधा कनेक्शन साबित करने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है.

विटामिन D की कमी के लक्षण

हड्डियों और जोड़ों में दर्द

बार-बार बीमार पड़ना

थकान और कमजोरी

डिप्रेशन और मूड स्विंग्स

बालों का झड़ना

कैसे पूरी करें विटामिन D की कमी?

सुबह के समय कम से कम 15-20 मिनट धूप लें.

डाइट में अंडा, सैल्मन, टूना जैसी मछली, मशरूम और फोर्टिफाइड फूड्स शामिल करें.

डॉक्टर की सलाह से विटामिन D सप्लीमेंट लें.

नियमित एक्सरसाइज करें और हेल्दी रुटीन अपनाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget