एक्सप्लोरर

चिलचिलाती गर्मी में तरोताजा बनाए रखेंगे ये तीन जूस, पाचन तंत्र भी होगा मजबूत

Juices for Summers: गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन महसूस होना सामान्य है.

Summer Drinks: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है. तपती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन महसूस होना आम बात है. ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी हो जाता है. सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि हेल्दी जूस भी आपके शरीर को न सिर्फ हाइड्रेट रखते हैं बल्कि जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं. गर्मियों में कुछ खास जूस आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ ऊर्जा भी देंगे. आइए जानते हैं ऐसे तीन जूस के बारे में, जो इस चिलचिलाती गर्मी में आपको तरोताजा बनाए रखेंगे.

पानी की कमी को दूर करता है तरबूज

तरबूज में लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो इसे गर्मी में सबसे बेहतरीन हाइड्रेटिंग फल बनाता है. इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को न सिर्फ डिटॉक्सिफाई करते हैं बल्कि हाइड्रेशन लेवल को भी बनाए रखते हैं. ये शरीर में पानी की कमी को दूर करता है. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और एसिडिटी से राहत देता है. स्किन को ग्लोइंग और फ्रेश बनाए रखता है. तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर में डालें, थोड़ा सा नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां मिलाकर ब्लेंड करें. चाहें तो इसमें काला नमक और थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं.

नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक में से एक है नारियल पानी

गर्मी में नारियल पानी सबसे नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक में से एक है. यह इलेक्ट्रोलाइट्स, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होता है. जब इसे नींबू के रस के साथ मिलाकर पिया जाता है, तो यह एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर ड्रिंक बन जाता है. यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है. लू और हीटस्ट्रोक से बचाने में मदद करता है. नारियल पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पी सकते हैं.

ताजगी बनाए रखता है खीरा

खीरा 96 प्रतिशत पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है और ठंडक प्रदान करता है. वहीं, पुदीना प्राकृतिक रूप से कूलिंग एजेंट का काम करता है, जिससे शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है. खीरा शरीर में ताजगी बनाए रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. वजन घटाने में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है. खीरे को छीलकर टुकड़ों में काट लें, उसमें पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक डालकर ब्लेंड करें. इसे छानकर ठंडा करके पिएं.

यह भी पढें -

अब न भूखा रहना पड़ेगा, न बहाना पड़ेगा पसीना, सुबह-सुबह ये ड्रिंक्स घटा देंगे बेली फैट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget