एक्सप्लोरर

Health Tips: अश्वगंधा खाएं और ज़बरदस्त ताकत पाएं, साथ ही इसके गुण आपको गई बड़ी बीमारियों से निजात दिलाएं

Health Tips: अश्वगंधा नाम तो आपने सुना ही होगा, शायद आप ये भी जानते हों कि ये एक आयुर्वेदिक औषधि है. लेकिन क्या आपको इसे खाने के बेमिसाल फायदों और कुछ नुकसानों के बारे में पता है. अगर नहीं, तो हम आपको आज इन्हीं सबके बारे में डिटेल्ड इन्फॉर्मेशन देने जा रहे हैं जो आपको तंदरुस्त बनाए रखने और बीमारियों से दूर रखने में काफी उपयोगी हो सकती है.

Health Tips: आजकल आयुर्वेद में हर बीमारी का इलाज मुमकिन है. यूं तो इसके पीछे की वजह कई चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधियां हैं, लेकिन आज हम जिस एक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो है अश्वगंधा. आयुर्वेद का वो बेजोड़ उपाय जो शरीर को चट्टान सी मजबूती और घोड़े जैसी ताकत दे सकता है. इतना ही नहीं, इसके और भी कई बड़े फायदे हैं जिनके बारे में शायद लोगों को ज़्यादा जानकारी न हो. तो चलिए जानते हैं अश्वगंधा खाने के फायदे और नुकसान, साथ ही जानेंगे इससे जुड़ी कुछ ख़ास बातें.

अश्वगंधा के फायदे 1. थायराइड में कारगर अश्वगंधा थायराइड ग्लैंड को स्टिम्यूलेट यानी कि उत्तेजित करने का काम करता है और इसी वजह से ये थायराइड की समस्या को दूर करने में कारगर है.

2. मांसपेशियों के लिए अगर अश्वगंधा का इस्तेमाल नियमित रूप से किया जाए तो इससे मसल्स बेहद मज़बूत होती हैं और आपके दिमाग व मांसपेशियों के बीच सकारत्मक तालमेल बना रहता है.

3. मोतियाबिंद से लड़े एंटीऑक्सीडेंट और साइटोप्रोटेक्टिव गुणों से भरपूर अश्वगंधा, मोतियाबिंद जैसे रोग से लड़ कर आपको उससे निजात दिला सकता है.

4. त्वचा की समस्या को रखे दूर स्किन कैंसर से जूझने वाले लोगों को एक्टिनिक केराटॉसिस परेशानी का सामना करना पड़ता है. जो त्वचा पर मोटी पपड़ी के रूप में दिखाई देता है. इसके कारण त्वचा रूखी, झुर्रियों से भरी नज़र आने लगती है और आँखों के नीचे काले घेरे दिखने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में अश्वगंधा का सेवन, न सिर्फ आपको स्किन कैंसर जैसी बीमारी से बचाता है बल्कि इसकी वजह से बेजान और खराब दिखने वाली स्किन को वापस से उसकी चमक लौटाने में मदद भी करता है.

5. बालों को झड़ने से रोके बालों को झड़ने से रोकने का सबसे असरदार उपाय है अश्वगंधा. इसमें मौजूद टायरोसिन यानि 4-हाइड्रॉक्सीफेनिलएलनिन (प्रोटीन में मौजूद अमीनो एसिड में से एक), शरीर में मेलेनिन की कमी को पूरा करता है.जिससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है. इसके अलावा, अगर अश्वगंधा को नारियल तेल के साथ मिलाकर बालों पर लगाया जाए तो ये किसी हेयर टॉनिक से कम नहीं.

6. दिल के रोगियों के लिए अश्वगंधा के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और तनाव कम करने के गुण पाए जाते हैं. जो हार्ट पेशेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इस खाने से दिल की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है.

7. शरीर के बैक्टीरिया से लड़े अश्वगंधा के अंदर एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया के संक्रमण को कंट्रोल करने में माहिर होते हैं.

8. जल्दी घाव भरने में मददगार अगर अश्वगंधा की जड़ों को पीसकर और इसका पेस्ट बनाकर किसी भी तरह के घाव पर लगाया जाए तो इससे घाव जल्दी भरता है और घाव में किसी तरह के इन्फेक्शन का खतरा भी नहीं रहता.

अश्वगंधा के साइड इफेक्ट 1. गर्भवती महिलाएं के लिए है खतरनाक अश्वगंधा की तासीर गर्म मानी जाती है ऐसे में अगर कोई प्रेग्नेंट महिला इसका सेवन करे तो गर्भ में मौजूद शिशु को नुकसान पहुँच सकता है.

2. इन बीमारियों में अश्वगंधा लेने से बचें जो लोग नियमित रूप से दवाइयां खाते हैं उनके लिए अश्वगंधा खाना बेहद नुकसानदायक हो सकता है. इसके अलावा, जो लोग डायबिटीज, हाई बीपी और इनसोम्निया जैसी बीमारी से अफेक्टेड हैं उनके लिए तो अश्वगंधा से दूरी बनाए रखना ही बेहतर है.

3. ज़्यादा मात्रा में अश्वगंधा न लें अगर अश्वगंधा को ज़्यादा मात्रा में लिया जाए तो इससे पेट में खराबी, दस्त, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इसलिए एक्सपर्ट केवल 3 से 4 ग्राम पाउडर एक दिन में लेने की ही सलाह देते हैं.

कुछ ज़रूरी बातें 1. इंस्टेंट ऊर्जा पाने के लिए अश्वगंधा से अच्छा विकल्प और कुछ नहीं. 2. अश्वगंधा सीधे ब्लड पर काम करता है. यानी ये रक्त के फ्लो को बढ़ाता है. 3. दिमाग में सोचने समझने की शक्ति को बढ़ाता है अश्वगंधा. 4. किसी भी तरह के रोग में अश्वगंधा है कारगर. 5. सर्दियों में डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा में अश्वगंधा लेना शरीर को गर्माहट देता है.

Chanakya Niti: पति और पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाती हैं चाणक्य की ये बातें, जानिए आज की चाणक्य नीति

Solar Eclipse 2020: सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लग रहा है, ग्रहण के वक्त न करें ये काम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Human Body Facts: खाल पर घास की तरह बाल और आंखों में कांच वाला हीरा, चमत्कार से कम नहीं इंसानी शरीर
खाल पर घास की तरह बाल और आंखों में कांच वाला हीरा, चमत्कार से कम नहीं इंसानी शरीर
Kidney Disease: 2040 तक मौत का 5वां बड़ा कारण बनेगी किडनी की बीमारी, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावना खुलासा
2040 तक मौत का 5वां बड़ा कारण बनेगी किडनी की बीमारी, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावना खुलासा
Exercise And Fertility: ज्यादा एक्सरसाइज से महिला-पुरुषों में घट सकती है फर्टिलिटी, डॉक्टर ने दी बड़ी चेतावनी
ज्यादा एक्सरसाइज से महिला-पुरुषों में घट सकती है फर्टिलिटी, डॉक्टर ने दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Climate Change: रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
Embed widget