एक्सप्लोरर

Health Tips: डायबिटीज के मरीज दोपहर में खाएं ऐसा खाना, इन 5 चीजों से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health Tips: डायबिटीज के मरीज दोपहर के भोजन में शामिल करें ये 5 चीजें. लंच में इस हेल्दी डाइट से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल. भरपूर स्वाद और मिलेगी अच्छी सेहत.

Health Tips: डायबिटीज के मरीजों को खाने-पीने को लेकर बहुत सोचना पड़ता है. उन्हें डर होता है कि कहीं ऐसा वेसा खाना खाने से उनका शुगर लेवल न बढ़ जाए. ऐसे में आपको हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ऐसा भोजन लेना चाहिए जिससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहे. हालांकि ऐसा बिल्कुल मत सोचिए कि आप अपनी पसंद की चीजें नहीं खा सकते. बस आपको अपने खाने का तरीका और कुछ चीजों को लेकर बदलाव लाने की जरूरत है. फिर आप जो चाहे खा सकते हैं. अगर आप डाइट प्लान बनाकर खाना खाते हैं तो आपका शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा और स्वास्थ्य को कई फायदे मिलेंगे. आप खाने में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फेट शामिल कर सकते हैं. आज हम आपको दोपहर के खाने के बारे में बता रहे हैं. आपको लंच में ऐसी कौन सी चीजें शामिल करनी चाहिए. जिससे आपका शुगर लेवल मैनेज रहे और आपको खाने में भरपूर स्वाद भी मिलता रहे.

1 साबुत अनाज और दालें- डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने में साबुत अनाज की रोटी, चोकर या मल्टीग्रेन वाली रोटी, ब्राउन राइस, जौ और क्विनोआ  शामिल करने चाहिए. इससे आपके शरीर को हेल्दी कार्बोहाइड्रेट मिलता है. इसके साथ ही आपके शरीर को भरपूर फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिज भी मिलते हैं. आपको रोज दोपहर के खाने में दाल शामिल करनी चाहिए. इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.
2- हरी पत्तेदार सब्जियां शुगर के मरीजों को दोपहर के खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए. आप पालक, मेथी, बथुआ, ब्रोकली, लौकी, तोरई, करेला जैसी सब्जियां खा सकते हैं. ऐसी सब्जियों में कम कैलोरी और ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं. हरी सब्जियों में एंटीऑक्सिडेंट होता है जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. इसके अलावा हरी सब्जियां आपके हार्ट और आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं. हरी सब्जियों में विटामिन सी भी पाया जाता है जो टाइप 2 के मरीजों  लिए भी फायदेमंद हैं. जो लोग खाने में रोज हरी सब्जियां खाते हैं उनका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है और इम्युनिटी भी बढ़ती है.
3- दही दोपहर के खाने में दही खाने का स्वाद बढ़ा देता है. दही में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं. दही में पाया जाने वाला सीएलए शरीर में हेल्दी ब्लड शुगर को बढ़ाता है. कई रिसर्च में पता चला है कि संयुग्मित लिनोलिक एसिड इंसुलिन की प्रक्रिया में भी सुधार लाता है. इससे बॉडी में ग्लूकोज लेवल कम होता है. सीएलए ऐसा फेट है जो वजन घटाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है. दही खाने के बाद आपको काफी देर तक भूख भी नहीं लगती.
4- फैटी फिश अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आप लंच में फैटी फिश जरूर शामिल करें. आप सार्डिन, हेरिंग, सैल्मन फिश खा सकते हैं डायबिटीज के मरीजों को फिश काफी फायदा करती है. फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड, डीएचए और ईपीए अच्छी मात्रा में पाया जाता है. फिश खाने से सूजन कम होती है और हार्ट भी हेल्दी रहता है. डायबिटीज के मरीजों को हार्ट संबंधी बीमारी और स्ट्रोक का खतरा काफी रहता है. इसलिए इन फैट को अपने खाने में जरूर शामिल करें.
5- अंडे अंडे को सुपरफूड माना जाता है हर किसी को अपने खाने में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए. रोज एक अंडा खाने से आपके स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं. अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और सभी अमीनो एसिड होते हैं जो आपको हेल्दी रखते हैं. अंडा खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, सूजन कम होती है और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. नियमित रुप से अंडे खाने से टाइप 2 डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल के खतरे से बचा जा सकता है. अंडा खाने से आपकी आंखे भी स्वस्थ रहती हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brain Health: B12 नॉर्मल होने पर भी सुन्न हो रहे हाथ-पैर और घट रही याददाश्त, रिसर्च में सामने आया सच
B12 नॉर्मल होने पर भी सुन्न हो रहे हाथ-पैर और घट रही याददाश्त, रिसर्च में सामने आया सच
Digital Detox: क्या है डिजिटल डिटॉक्स? जल्द नहीं समझे तो घेर लेंगी बीमारियां, नर्क बन जाएगा घर
क्या है डिजिटल डिटॉक्स? जल्द नहीं समझे तो घेर लेंगी बीमारियां, नर्क बन जाएगा घर
Bashir Badra Death : मशहूर शायर बशीर बद्र इस बीमारी से थे पीड़ित, मौत से पहले ही इंसान भूल जाता है सबकुछ
मशहूर शायर बशीर बद्र इस बीमारी से थे पीड़ित, मौत से पहले ही इंसान भूल जाता है सबकुछ
Wegovy Side Effects: स्लिम होने के लिए दवा लेने वाले हो जाएं सावधान, हमेशा के लिए जा सकती है आंखों की रोशनी
स्लिम होने के लिए दवा लेने वाले हो जाएं सावधान, हमेशा के लिए जा सकती है आंखों की रोशनी

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget