एक्सप्लोरर

Health Tips: कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा भी कर सकता है नुकसान, जानिए रोजाना कितनी मात्रा में लें

कोरोनाकाल में काढ़े का इस्तेमाल कफ विकार वाले लोगों के फायदेमंद होता है. वहीं ज्यादा सेवन के कारण इससे कई नुकसान भी होते हैं. पित्त और वात दोष वालों को अपने काढ़े में ज्यादा गर्म चीजें नहीं डालनी चाहिए. ऐसे लोगों को काली मिर्च, दालचीनी और सोंठ जैसी चीजें डालते समय सावधानी बरतनी चाहिए.

नई दिल्लीः जब से कोरोनोवायरस महामारी ने हमारे जीवन को प्रभावित किया है, तब से कई घरों में हर एक दिन काढ़ा पीने की नियमित दिनचर्या का पालन किया जा रहा है. काढ़ा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने से लेकर हमारे शरीर के ज्यादातर स्वास्थ्य में सुधार करने में लाभदायक है. हालांकि काढ़े का ज्यादा सेवन करना आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है.

काढ़े का इस्तेमाल कफ विकार वाले लोगों के फायदेमंद होता है. नियमित रूप से काढ़ा पीने से कफ खत्म हो जाता है. लेकिन पित्त और वात दोष वालों को अपने काढ़े में ज्यादा गर्म चीजें नहीं डालनी चाहिए. ऐसे लोगों को काली मिर्च, दालचीनी और सोंठ जैसी चीजें डालते समय सावधानी बरतनी चाहिए. ये चीजें आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं. कितनी बार पी सकते हैं काढ़ा डॉक्टरों का मानना है कि काढ़ा की मात्रा शरीर के प्रकार पर निर्भर होनी चाहिए. जिन लोगों के शरीर में वात की अधिकता है, वह एक दिन में दो बार काढ़ा का प्रयोग कर सकते हैं. ये लोग अपने शरीर में सूखापन से बचने के लिए अपने काढ़े में थोड़ा सा घी भी मिला सकते हैं इसके साथ ही जिन लोगों के शरीर में पित्त की अधिकता है, उन्हें दिन में एक बार से अधिक काढ़ा के प्रयोग नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, इन लोगों को खाली पेट कभी काढ़ा नहीं पीना चाहिए. पित्त शरीर के प्रकार वाले लोगों के लिए काढ़ा पीने का सबसे अच्छा समय शाम का है. वहीं कफ की अधिकता वाले लोग दिन में 2-3 बार काढ़ा का सेवन कर सकते हैं. वास्तव में, इन लोगों को वायरल बीमारी होने का खतरा अधिक होता है, इस प्रकार काढ़ा उनके लिए अमृत के समान होता है. रोजाना काढ़ा पीने से होने वाले नुकसान इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना काढ़ा का सेवन काफी नुकसानदायक हो सकता है. रोजाना काढ़ा पीने से हमारे स्वास्थ्य को एक नहीं बल्कि कई नुकसान हो सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है काढ़ा बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री और उनकी मात्रा किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य, उम्र, और मौसम पर निर्भर करती है. अगर आप हर दिन काढ़ा पी रहे हैं लेकिन आपको इससे कुछ परेशानी महसूस हो रही है तो तुरंत काढ़ा पीना बंद कर दें. और डॉक्टर की सलाह लें. आइए जानते हैं रोजाना काढ़ा पीने से क्या परेशानियां होती हैं. 1 पेट बहुत ज्यादा गैस बनना और जलन होना 2 नाक से खून बहना और सूखापन रहना 3 मुंह में छाले हो जाना 4 एसिड बनना और अपच की समस्या होना 5 बार-बार पेशाब जाना और जलन होना एक ही बार में सेवन की जाने वाली सही मात्रा शरीर के स्वस्थ रखने के लिए काढ़ा की एक बार में 50 मिली से अधिक मात्रा नहीं होनी चाहिए. काढ़ा बनाते समय काढ़े की सामग्री के साथ 100 मिलीलीटर पानी डाल सकते हैं. इसे 50 मिलीलीटर तक कम होने तक उबलने दें.

इसे भी देखेंः Health Tips: जानिए खाने बाद टहलने के फायदे, वजन और शुगर हमेशा रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज केयर: शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए जरूर अपनाएं ये चार आसान टिप्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget