एक्सप्लोरर

चाय के साथ आप भी खाते हैं टोस्ट, जानें कितना बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल?

चाय और टोस्ट का कॉम्बिनेशन ज्यादातर लोगों के सुबह के ब्रेकफास्ट में शामिल होता है. ये दो चीजें मिलकर ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती हैं. इनसे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

Tea and Toast Blood Sugar: कड़क चाय के साथ ब्राउन या सफेद टोस्ट बिलकुल परफेक्ट कॉम्बो लगता है. यह काफी लोगों की पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कॉम्बो आपके ब्लड शुगर लेवल को झटका दे सकता है. खासकर अगर आपको डायबिटीज या शुगर है. अगर आप चाय-टोस्ट चीनी और सादा ब्रेड के साथ खाते हैं तो यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं चाय और टोस्ट से आपके ब्लड शुगर पर क्या असर पड़ता है और इसे बैलेंस करने के लिए क्या कर सकते हैं...

चाय और टोस्ट का असर क्या होता है

चाय, खासकर चीनी वाली चाय, ब्लड शुगर के लेवल को प्रभावित कर सकती है. चाय में कैफीन होता है, जो शरीर में इंसुलिन के असर को थोड़ी देर के लिए कम कर सकता है. वहीं, टोस्ट में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स और शक्कर शरीर में जल्दी से ग्लूकोज में बदल जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है.

ब्लड शुगर लेवल में इजाफा

जब आप चाय के साथ सादा टोस्ट या व्हाइट ब्रेड खाते हैं, तो ब्रेड में मौजूद रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स और चीनी चाय के साथ मिलकर आपके ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को तेजी से बढ़ाते हैं. इससे आपको थोड़ी देर बाद चक्कर आ सकते हैं या थकान महसूस हो सकती है. खासकर अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो ये स्थिति और भी गंभीर हो सकती है.

यह भी पढ़ें :दूध पीते ही सो क्यों जाते हैं छोटे बच्चे? मेडिकल साइंस से जानिए वजह

ब्लड शुगर लेवल पर असर

चाय में चीनी मिलाने से ब्लड शुगर में अचानक इजाफा होता है. साथ ही, अगर आप टोस्ट पर ज्यादा मक्खन या जैम लगाते हैं तो इसकी ग्लाइसेमिक इंडेक्स और भी बढ़ जाता है, जिससे ब्लड शुगर को और भी ज्यादा शॉक मिलता है. यही कारण है कि यह कॉम्बिनेशन उन लोगों के लिए खासतौर पर सावधानी से सेवन करना चाहिए, जिनके पास पहले से ही ब्लड शुगर या डायबिटीज का हिस्ट्री है.

चाय-टोस्ट से कितना बढ़ सकता है ब्लड शुगर

हेल्थ  एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर इंसान का शरीर अलग होता है. चाय सफेद टोस्ट और शक्कर से ब्लड शुगर में तेज उछाल इसी के हिसाब से आता है. कुछ मामलों में ये 30-40 mg/dL तक बढ़ सकता है. ऐसा सिर्फ 15  से 30 मिनट में ही हो सकता है.

कैसे कम करें असर

चाय में चीनी कम करने से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं.

सादा व्हाइट ब्रेड के बजाय होल ग्रेन ब्रेड का सेवन करें. इसमें ज्यादा फाइबर होता है, जो शुगर के लेवल को धीरे-धीरे बढ़ने में मदद करता है.

ज्यादा मक्खन या जैम के बजाय, अलमंड बटर या कम शक्कर वाली जैम का इस्तेमाल करें.

टोस्ट के साथ फ्रूट्स का सेवन करने से आपके शरीर को फाइबर और विटामिन्स मिलेंगे, जो ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखने में मदद करेंगे.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Analog Paneer Ban: एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
Sleeping With Lights On:लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget