एक्सप्लोरर

कहीं स्टाइलिश दिखने के चक्कर में आप भी अपनी सेहत को तो नहीं कर रही हैं नजरअंदाज, इस उम्र के बाद हाई हिल्स पहनने के जानें नुकसान

आजकल हाई हील्स पहनना काफी ट्रेंड में है. कॉलेज जाना हो या ऑफिस, हर जगह लड़कियां इसका इस्तेमाल कर रही हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि ज्यादा देर तक हाई हिल पहनने से कई नुकसान भी हो सकते हैं.

High Heels Side Effects : खुद को स्टाइलिश बनाने के लिए आजकल कॉलेज या ऑफिस में लड़कियां हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं. कुछ लड़कियां तो हाई हिल्स में इतनी कंफर्टेबल होती हैं कि वे इसे कई-कई घंटे तक पहन सकती हैं. इसे पहनकर आसानी से डांस कर सकती हैं. 20 या 30 साल तक की उम्र में यह नुकसानदायक हो सकता है और 40 की एज तक पहुंचते-पहुंचते आपकी हड्डी को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. इससे शरीर के निचले हिस्से में भी दिक्कतें हो सकती हैं. रेगुलर हाई हील पहनने वाली लड़कियों को तो इसके और भी खतरनाक नुकसान हैं. हाई हील्स पैरों के अलावा रीढ़ और कूल्हे की हड्डी को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकती है. 30 की उम्र के बाद तो यह ज्यादा नुकसानदेह (High Heels Side Effects) हो सकता है. आइए जानते हैं इसके साइड इफेक्ट्स...

कमर-कूल्हे के आसपास का हिस्से में दर्द

स्टाइलिश दिखना सही है लेकिन सेहत को नजरअंदाज करना बिल्कुल नहीं करना चाहिए. अपनी कंफर्ट जोन का भी पूरी तरह ख्याल रखें. हाई हिल्स पैरों को पूरी तरह सपोर्ट नहीं करती और पैरों पर बैलेंस वजन न होने से असहनीय दर्द होने लगता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, कमर और कूल्हे के आसपास का हिस्सा हाई हिल्स से ज्यादा प्रभावित होता है. इसकी वजह से इस हिस्से के जॉइंट पर बुरा असर पड़ता है और मांसपेशियां अकड़ जाती हैं.

पिंडलियों में असहनीय दर्द

हाई हिल्स पहनने से पिंडलियों में दर्द होने लगता है. इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं. हाई हिल्स पहनने से पिंडलियों की नसें उभर आती हैं और यह असहनीय दर्द का कारण बनती हैं.

टखनों में पीड़ा

हाई हिल्स फैशनेबल और स्टाइल के साथ ही पैर के आकार के अनुसार ही बनाई जाती है लेकिन हर किसी के टखने का साइज और आर्च एक जैसा तो नहीं होता है. इसलिए हाई हील्स सभी को पूरी तरह फिट नहीं आती और वजन का बैलेंस बिगड़ने से टखनों में दर्द होता है. लंबे समय तक हील्स पहनने से पैर की उंगलियों से आर्च और एड़ियों तक में बहुत ज्यादा पीड़ा होती है.

ब्लड वेसल्स को नुकसान

हाई हील्स की बनावट की वजह से ही पैर के आगे का हिस्सा छोटी सी जगह में फिट रहने का प्रयास करता है और लंबे समय तक इस पोजिशन में रहने से बुरा असर होता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के अनुसार, पैर लंबे समय तक हाई हील्स या किसी दूसरी वजह से संकुचित रहते हैं, तो ब्लड फ्लो डिस्टर्ब होने का जोखिम रहता है और इससे ब्लड वेसल्स टूटने और फटने का भी रिस्क बना रहता है.

लिगामेंट पर बुरा असर

लंबे समय तक हाई हील्स पहने रहने से लिगामेंट्स पर गंभीर और बुरा असर हो सकता है. यह धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है. ऐसे में पैरों में चोट लगने पर लिगामेंट आसानी से टूट सकता है. 

घुटने पर निगेटिव असर

हाई हील्स का सबसे ज्यादा असर घुटनों के जॉइंट पर पड़ता है. इसे पहनने से घुटने हल्के कर्व साइज में रहते हैं. ऐसी स्थिति में कई बार जॉइंट पेन बढ़ सकता है. न सहन करने वाला दर्द आपको परेशान कर सकता है. रोजाना और लंबे समय तक हाई हिल्स पहनने से ओस्टियोआर्थराइटिस का जोखिम भी रहता है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें
 
 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget