एक्सप्लोरर

Health Tips: सर्दियों में अदरक खाना, आपको इन 6 हेल्थ प्रॉब्लम्स से दिला सकता है निजात

Health Tips: अक्सर लोग सर्दियों में अदरक की चाय पीना पसंद करते हैं. आपको भी पसंद होगा क्योंकि ठंड में अदरक बॉडी को गरमाई देती है और सेहत के लिहाज़ से इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में हम भी आपको आज अदरक के फायदों के बारे में ही बताने जा रहे हैं. जो आपको इन 6 परेशानियों से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

Health Tips: सर्दियों में अदरक खाना सेहत के लिए बेहद ज़रूरी और असरदार माना जाता है. सर्दियों के मौसम में अदरक किसी औषधी की तरह काम करते हुए आपको ठंड के साथ साथ उससे होने वाली कई छोटी-मोटी परेशानियों से भी बचाती है. इसके अलावा, अदरक में कुछ ऐसे ख़ास गुण पाए जाते हैं जो आपको बीमारियों से दूर रखने में माहिर साबित हो सकते हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ परेशानियों और बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे बचने के लिए अगर आप अदरक का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए एक रामबाण उपाय साबित हो सकता है.

1. थकान कई बार लोगों को सुबह उठने पर उबकाई, उलटी, सर में भारीपन, थकावट और सुस्ती जैसा महसूस होता है. खासतौर पर गर्भवती महिलाओं में ये परेशानियां ज़्यादा देखने को मिलती हैं. ऐसे में अगर आप रोज़ाना अदरक को सुबह की चाय में डालकर पीते हैं या नास्ते में मिलाकर खाते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन बी 6 आपकी इन दिक्कतों को जड़ से ख़त्म करने के साथ साथ आपके शरीर में स्फूर्ति लाने का काम भी करेगा.

2. एलर्जी अक्सर सर्दियों में लोगों को धूल, मिट्टी या पॉल्यूशन के कारण सर्दी-जुकाम जैसी एलर्जी से जूझना पड़ता है. ऐसे में बेस्ट उपाय यही है कि अदरक को अपने खाने में जोड़े क्योंकि इसमें मौजूद एंटी- हेस्टामाइन एलर्जी के असर को दूर करने में मदद आपकी कर सकता है.

Kharmas 2020: खरीद लें कार, बाइक और मकान, लगने जा रहा है खरमास, नहीं कर सकेंगे शुभ कार्य

3. ख़राब डाइजेस्टिव सिस्टम जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है उनके लिए अदरक बेहद फायदेमंद नुस्खा है. अदरक गॉल ब्लैडर से बाइल जूस के प्रोडक्शन को इनक्रीस कर डाइजेस्टिव प्रोसेस को बढ़ाती है जिससे डाइजेशन मज़बूत रहता है. इसलिए आपको अदरक का रोज़ाना सेवन करना चाहिए.

4. जलन और सूजन अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व होते हैं जिससे किसी भी प्रकार की जलन या सूजन दूर हो सकती है. जब भी आपको शरीर के किसी भी हिस्से पर जलन महसूस हो या सूजन होती दिखे तो कुछ दिनों तक लगातार अदरक खाएं. इससे आपको जल्द ही राहत मिल जाएगी.

5. पेट दर्द पीरियड्स के दौरान महिलाओं में पेट दर्द की परेशानी होना आम है. ऐसे में अदरक की चाय एक बेजोड़ इलाज हो सकता है. इसके अलावा, अदरक पेट में उठ रही मरोड़ को भी कम कर सकता है.

6. कैंसर अदरक सर्दियों में होने वाली आम परेशानियों को ठीक करने के लिए ही नहीं बल्कि कैंसर जैसी बड़ी और जानलेवा बीमारी के लिए भी काम आती है. अदरक शरीर में कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को खत्म कर इसे फैलने से रोकती है. ख़ासतौर पर फेफड़े, प्रोस्टेट, गर्भाशय और स्तन कैंसर के लिए अदरक खाना बेहद ही अचूक माना जाता है.

Chanakya Niti: चाणक्य की इन 3 बातों में छिपा है करोड़पति बनने का राज़, जानिए आज की चाणक्य नीति

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget