एक्सप्लोरर

Diabetes Risk: मज़े से खा रहे हैं समोसा, पकोड़ा या चिप्स तो ज़रा ठहर जाएं, डायबिटीज को बुलावा दे रही हैं ये चीजें

ब्लड शुगर बढ़ना बेहद खतरनाक हो सकता है. इसकी वजह से किडनी तक फेल हो सकती है, कई अंग डैमेज हो सकते हैं. इससे आंखों की रोशनी तक जा सकती है. ऐसा AGI से भरपूर फूड्स खाने से होता है.

Diabetes : अगर आप सोचते हैं कि ज्यादा मीठा खाने से ही डायबिटीज होती है तो आप गलतफहमी में जी रहे हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन (MDRF) में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस रिसर्च के मुताबिक, तले, पके या अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स से भारत में डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ रहा है.

इस रिसर्च के मुताबिक एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स (AGE) से भरपूर चीजें जैसे- केक, चिप्स, कुकीज, क्रैकर, फ्राइड फूड, मियोनिज और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स डायबिटीज की मुख्य वजह हैं. इनमें जहरीले कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो प्रोटीन और लिपिड के ग्लाइकेटिड होने या एल्डोज शुगर के मोडिफाइड होने से बनते हैं. ये सभी एल्डिहाइड ग्रुप वाले कार्बोहाइड्रेट होते हैं. अगर इन फूड्स को लंबे समय तक खाते हैं तो शरीर में सूजन आ सकती है और इससे डायबिटीज हो सकती है.

यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

भारत में डायबिटीज की संख्या

बाकी देशों की तुलना में भारत में डायबिटीज मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. द लैंसेट में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 तक देश में 101 मिलियन लोग डायबिटीज की चपेट में थे और 136 मिलियन प्री-डायबिटिक थे. ऐसे में ज्यादा सावधान होने की जरूरत है.

ICMR के रिसर्च में कौन सी चीजें डायबिटीज के लिए ज्यादा खतरनाक

1. एजीई से भरपूर फूड्स

ICMR की स्टडी में बताया गया है कि कम AGE वाले फूड्स के साथ अगर फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लो फैट दूध को डाइट में शामिल कर डायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं. इसके मुताबिक, वसा युक्त, ज्यादा चीनी, ज्यादा नमक और एजीई युक्त आहार डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

2. मोटापा 

शोधकर्ताओं का मानना है कि देश में कार्बोहाइड्रेट का ज्यादा सेवन, वसा युक्त आहार और एनिमल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल होता है. इनकी वजह से मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, जो डायबिटीज ही नहीं हार्ट डिजीज, फैटी लिवर, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को बढ़ावा दे रहा है.

3. इंसुलिन रजिस्टेंज 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीयों में बाकी देशों के लोगों की तुलना में ज्यादा इंसुलिन रजिस्टेंस की प्रॉब्लम होती है. इसमें शरीर ग्लूकोज को कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त इंसुलिन उत्पादन नहीं कर पाता है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है. इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है.

डायबिटीज से बचने के लिए कौन सी चीजें फायदेमंद

1. कम एजीई वाले फूड्स

इस रिसर्च में 38 लोगों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया. एक ग्रुप को 12 हफ्तों तक कम एजीई वाले फूड्स दिया गया और दूसरे ग्रुप में हाई एजीई फूड्स दिया गया. हाई एजीई में वो फूड्स आते हैं, जिन्हें डीप-फ्राई, भूनकर, तलकर बनाया गया था. कम एजीई में स्टीमिंग और उबले फूड्स शामिल थे. इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने  पाया कि हाई एजीई वाले ग्रुप के ज्यादातर लोगों में इंसुलिन रजिस्टेंस की समस्या पाई गई, जबकि कम एजीई वाले ग्रुप वालों के साथ ऐसा नहीं था. मतलब हाई एजीई ग्रुप को फ्यूचर में डायबिटीज का खतरा ज्यादा था.

2. हरी पत्तेदार सब्जियां 

शोध के अनुसार, फल, हरी पत्तेदार सब्जी, साबुत अनाज और कम फैट वाले फूड्स खाने से शररी को कम एजीई मिलता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है. खाने में सिर्फ उबले, भूनी चीजें या फ्राई न किए गए फूड्स खाते हैं तो भी रिस्क कम रहता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कहीं आप भी तो नहीं जलाते मॉस्किटो कॉइल? तो पहले जान लें इसके नुकसान

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Frozen Food Health Risks: 16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget