एक्सप्लोरर

आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के ये 10 अचूक उपाय ! जानें

आपके शरीर की तरह ही आपकी आंखों को भी व्यायाम की आवश्यकता होती है जिससे वह बेहतर तरीके से काम कर सकें, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आपकी आंखों की सेहत और रोशनी दोनों ही बढ़ती हैं.

Eye Care Tips: अगर आपकी मांसपेशियां पर्याप्त मूवमेंट नहीं करती हैं, तो यह कमजोर होने लग जाती हैं. आपके शरीर की कई अन्य मांसपेशियों की तरह ही आपकी आंखों की मांसपेशियों को भी व्यायाम की आवश्यकता होती है जिससे वो बेहतर तरीके से काम करने में सक्षम हों. वैसे तो आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए बहुत से तरीके अपना सकते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ बेस्ट टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आपकी आंखों की सेहत और रोशनी दोनों ही बढ़ती हैं.

आंखों को हेल्दी रखने के 10 आसान तरीके 1- आपको अपनी आंखों पर आवश्यकता से अधिक दबाव बनाने से बचना चाहिए. अपनी आंखों को कुछ मिनटों के लिए बंद करके आराम दें और हर 2-3 घंटे में एक बार इसे दोहराएं.

2- आंखों की कुछ ऐसी एक्सरसाइज करें. जिनको करके आप आंखों को हेल्दी बना सकते हैं.

3- अगर आप चश्मा लगाते हैं, तो चश्मे के समय को कम करने की कोशिश करें. ऐसे में आप कोशिश करें कि आप सिर्फ काम के समय ही चश्मा पहनें.

4- अपनी आंखों पर कोमल उंगलियों आप गोलाकार रूप में मालिश करें. ऐसे में आप धीमे-धीमे आंखों की मसाज करें. आप अपनी आंखों को प्रेस करने के लिए बीच वाली और तर्जनी उंगली का इस्तेमाल करें. ऐसा करते वक्त आपको हल्का दबाव महसूस होना चाहिए, लेकिन दर्द नहीं होना चाहिए.

5- जब आप बाहर टहलने के लिए जाएं, तो आप दूरी पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें.

6- हर दिन जितना संभव हो गाजर के रस का सेवन करें. गाजर विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आपके आंखों की रोशनी को हेल्दी बनाए रखने में मददगार होता है. इसके अवाला अगर आप चाहें तो गाजर के रस में एक या दो बूंद जैतून का तेल मिला सकते हैं.

7- अगर आपको आंखों में जलन की शिकायत रहती है, तो आप नियमित रूप से आईड्रॉप की जगह एलोवेरा जूस का उपयोग भी कर सकते हैं. हालांकि, इस प्राकृतिक उपचार को अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें.

8- जब आपको आपकी आंखें थकी-थकी सी महसूस हों, तो उन्हें गर्म पानी से धोएं. इससे आंखों की थकान दूर हो जाती है.

9- सोने से कम से कम 2 घंटे पहले कंप्यूटर, टीवी या स्मार्टफोन की स्क्रीन को देखने से बचने की कोशिश करें.

10- आंखों को हेल्दी बनाने के लिए भारतीय ट्राटक एक्सरसाइज करने का प्रयास करें. इससे आपकी आंखें और दिमाग केंद्रित रहता है. इसके लिए आप एक खुली जगह पर बैठकर एक छोटी स्थिर वस्तु के सामने बैठकर अपना सारा ध्यान उसी पर केंद्रित करने की कोशिश करें. ध्यान रहे कि पलक न झपके. फिर अपनी आंखें बंद करके अपना ध्यान अपनी भौहों के बीच के स्थान पर लगाएं, जब तक हो सके तब तक इसको करते रहें. इसको लगभग 10 मिनट तक करें. इस व्यायाम का उद्देश्य आपकी आंखों के थकने से पहले किसी चीज़ की स्पष्ट छवि को प्राप्त करना होता है.

Chanakya Niti: जॉब और बिजनेस में सफल होना है तो कभी न भूलें चाणक्य की इन बातों को

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget