एक्सप्लोरर

Ear Pain: कड़कड़ाती ठंड में कान के दर्द को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी, जानें इससे बचने के तरीके

Ear Pain Problem: ठंड में अक्सर लोगों को कान के दर्द की शिकायत होती है. यह दर्द फिर नाक तक भी पहुंच सकता है. ऐसे में कुछ खास टिप्स फॉलो कर इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है..

Health Tips:  सर्दी का मौसम अपना साथ सर्दी-खांसी जुकाम जैसी बीमारियां लेकर आता है. ये समस्याएं तो आम होती हैं. कुछ लोग घरेलू इलाज कर इनसे बच जाते हैं तो कुछ डॉक्टर की दवाईयों से..लेकिन ठंड के मौसम में जो सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बीमारी होती है, वह है कान का दर्द (Ear Pain)..सर्द भर मौसम में अक्सर लोगों को कान के दर्द की शिकायत होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कान में दर्द होने की दिक्कत पर अगर समय से ध्यान न दिया जाए तो यह नाक और सिर तक भी पहुंच सकता है. दरअसल, कान के अंदर का स्ट्रक्चर बेहद नाजुक होता है. इसकी नसें हमारे दिमाग और गले से होकर गुजरती हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और कान दर्द से बचने के उपाय..
 
संक्रमण
सर्दियों में अक्सर लोग जुकाम के बाद कान में दर्द होने की समस्या बताते हैं. हमारे कान से गले तक जाने वाली यूस्टेशियन ट्यूब की मदद से बैक्टीरिया नाक तक पहुंच जाते हैं. सर्दी के मौसम में संक्रमण (Infection) की वजह से ही अक्सर कान का दर्द बढ़ जाता है और कान बहने भी लगता है.
 
स्टफ नोज
कुछ मामलों में ऐसा भी देखा जाता है कि गले से कान जाने वाली यूस्टेशियन ट्यूब में किसी तरह के जमाव की वजह से भी दर्द बढ़ जाता है. ऐसा सर्दियों में अक्सर होता है. इससे परेशानियां बढ़ जाती हैं. अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर रूप भी ले सकती है.
 
जुकाम और खांसी
सर्दी-जुकाम में खांसने और छींकने के दौरान कान के अंदरूनी हिस्सों पर जोर पड़ता है. नसों में दबाव पड़ने से भी अक्सर दर्द शुरू हो जाता है. इसलिए, सर्दी में जुकाम होते ही तुरंत डॉक्टर से दवा लेनी चाहिए.
 
साइनस
साइनस की दिक्कत का सामना कर रहे लोगों को भी अक्सर कान के दर्द का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बार-बार दवा का असर न होने पर आपको तत्काल डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. ताकि इस समस्या से छुटकारा पाया जा सके.
 
ठंडी हवा लगने से
सर्दी में कान में ठंडी हवा लगने से कान की नसों पर तुरंत असर पड़ता है. सर्दियों में बाहर निकलने से पहले, अपने कान और नाक को कवर जरूर करें. इससे आप इस समस्या से बच सकते हैं.
 
कान दर्द की समस्या से इस तरह बचें
1. अपने कान और नाक पर ठंडी हवा पड़ने से बचाएं और इसे बेहतर तरीके से कवर करें.
2. अपने कान साफ करने के लिए, हेयरपिन या माचिस की तीली को न इस्तेमाल करें. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है.
3. हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह के बिना किसी भी तरह की दवा को यूज न करें.
4. दर्द महसूस होने पर तुरंत ईएनटी (ENT) एक्सपर्ट से मिलें. इलाज में देरी होने से दिक्कत बढ़ जाती है.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget