एक्सप्लोरर

लाइट ऑन करके सोते हैं? हार्ट और ब्लड शुगर के लिए बन सकता है बड़ा खतरा, जानें क्या कहती है स्टडी

एक स्टडी के अनुसार रात में रोशनी के संपर्क में रहने से इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ जाता है,जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है. रात में सोते समय हल्की रोशनी रखने वालों में हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा होता है.

Diabetes and Bedroom Light : क्या आपको सोते समय हल्की रोशनी पसंद है. अगर हां, तो यह आदत डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है. एक स्टडी में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की 2022 में आई एक स्टडी के अनुसार, नींद के दौरान कमरे का लाइट ऑन रखने से ग्लूकोज होमियोस्टेसिस खराब हो सकता है. रात में सोते समय लाइट बंद करना  कार्डियोमेटाबोलिक हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं इस स्टडी के बारें में...

रात में लाइट जलाकर क्यों नहीं सोना चाहिए

इस स्टडी में जांच की गई कि क्या रात में लाइट जलाकर सोने से अगली सुबह ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ता है और ऐसा क्यों होता है. शोधकर्ताओं ने देखा कि क्या नींद की खराब क्वालिटी, मेलाटोनिन के कम लेवल या नर्व सिस्टम की बढ़ी एक्टिविटी इसके लिए जिम्मेदार है. इस स्टडी में 20 युवाओं को शामिल किया गया. 10-10 के दो ग्रुप बनाए गए. एक ग्रुप ने एक रात हल्की लाइट में और अगली रात तेज रोशनी में सोया. दूसरे ग्रुप ने दो रातों तक हल्की लाइट में सोया.

यह भी पढ़ें :क्या होता है फंगल इंफेक्शन, जिस पर WHO की पहली रिपोर्ट ने बढ़ा दी टेंशन

स्टडी में क्या पता चला

इस स्टडी के रिजल्ट से पता चला कि जो लोग तेज रोशनी में सोते थे, उनमें सुबह इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ गया था, यानी, उनके शरीर को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना कठिन लगा, जो लोग तेज रोशनी में सोते थे, उनकी गहरी नींद और REM नींद की अवधि कम थी, हार्ट रेट ज्यादा था और नर्व्स सिस्टम की ज्यादा एक्टिविटी के प्रमाण थे. हाई नर्व सिस्टम एक्टिविटी इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ी थी.

बेडरूम की लाइट का बीमारियों से क्या कनेक्शन

शरीर की सर्केडियन रिदम (बॉडी क्लॉक) को सही तरह से काम करने के लिए अंधेरे की जरूरत होती है. अगर सोते समय बेडरूम में रोशनी बनी रहती है, तो यह शरीर के हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ सकती है और इससे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन पर नकारात्मक असर पड़ता है.

स्टडी के अनुसार रात में रोशनी के संपर्क में रहने से इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है. रात में सोते समय हल्की रोशनी रखने वालों में हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा होता है. सोने के दौरान रोशनी मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देती है, जिससे वजन बढ़ सकता है.

क्या करें, क्या नहीं

पूरी तरह अंधेरे में सोने की आदत डालें.

गर पूरी तरह लाइट बंद करना संभव नहीं हो, तो डिम लाइट या स्लीप मास्क का इस्तेमाल करें.

सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप की स्क्रीन से दूर रहें.

बेडरूम में हल्की ब्लू या रेड लाइट का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह हार्मोनल बैलेंस पर कम असर डालती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget