एक्सप्लोरर

Health Tips: क्या आप गैस्ट्रिक की समस्या से हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर पाएं राहत

Health Tips: डेली रूटीन और खानपान में गड़बड़ के साथ साथ पर्याप्त नींद ना लेने से एसीडिटी (गैस्ट्रिक) की समस्या हो सकती है. आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं.

Health Tips: खराब लाइफस्टाइल के चलते आज एसीडिटी (गैस्ट्रिक) की समस्या होना एक बेहद ही आम बात हो गई है. डेली रूटीन और खानपान में गड़बड़ के साथ साथ पर्याप्त नींद ना लेने से भी शरीर में गैस्ट्रिक और इस से जुड़ी अन्य समस्या पनप सकती हैं. कई बार एसीडिटी के चलते सीने में दर्द होने लगता है. साथ ही कई बार ये गैस सिर में भी चढ़ जाती है और आपको उल्टियां भी आने लगती हैं. 

यदि आपको भी गैस्ट्रिक की समस्या है तो आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर इस से निजात पा सकते हैं. इसके अलावा आप सुबह शाम की सैर और व्यायाम को भी अपने डेली रूटीन में शामिल कर इस समस्या पर काबू पा सकते हैं. आज हम आपको ऐसे कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिन के जरिये आप इस समस्या को आसानी से खत्म कर सकते हैं.

गैस होने पर अजवाइन का करें इस्तेमाल 

गैस की समस्या होने पर अजवाइन का इस्तेमाल रामबाण साबित हो सकता है. इसमें थाइमोल नामक कंपाउंड होता है जो पाचन में भी मदद करता है. यदि आपको गैस की समस्या होती है तो आप गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच अजवाइन का सेवन कर इस से राहत पा सकते हैं. 

जीरा आ सकता है बेहद काम 

गैस की समस्या होने पर तो जीरा आपके बेहद काम आ सकता है. गैस्ट्रिक या गैस की समस्या जीरे का पानी सबसे कारगर अच्छा घरेलू उपचार है. इसमें ऐसे द्रव्य मौजूद होते हैं, जो लार ग्रंथियों (salivary gland) को उत्तेजित करते हैं. भोजन को ठीक से पचाने में मदद करने के साथ साथ ये पेट गैस को बनने से भी रोकता है. जीरा पानी बनाने के लिए आप एक चम्मच जीरे को दो कप पानी में 10 से 15 मिनट तक के लिए उबालें. इसके बाद इसे ठंडा होने दें. आप भोजन के बाद इसका सेवन कर गैस की समस्या पर काबू पा सकते हैं. 

अदरक भी है कई गुणों से भरपूर 

अदरक के इस्तेमाल से भी आप गैस की समस्या पर काबू पा सकते हैं. पेट की गैस से राहत पाने के लिए आप अदरक की बिना दूध की चाय भी पी सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप  एक कप पानी में ताजा अदरक के टुकड़े डालें और इसे अच्छी तरह से उबाल लें. जब ये हल्का गर्म रह जाए तभी इसका सेवन करना चाहिए.

हींग का सेवन है कारगर 

गैस, एसिडिटी की समस्या होने पर हींग का सेवन बहुत कारगर साबित हो सकता है. एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पीने से एसिडिटी की इस समस्या से राहत पाई जा सकती है.

कालीमिर्च की चाय होती है फायदेमंद

काली मिर्च भी गैस की समस्या को खत्म कर सकती है. काली मिर्च की चाय गैस के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसके अलावा लहसुन और दालचीनी का इस्तेमाल भी आपको गैस की समस्या से छुटकारा दिला सकता है. एसीडिटी की समस्या होने पर आप सुबह खली पेट कच्चे लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें 

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच एक्शन में मोदी, आज महाराष्ट्र-केरल समेत छह राज्यों के सीएम के साथ करेंगे बैठक

Mumbai Rain: मुंबई के कई इलाकों में बारिश शुरू, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे का देखें नजारा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget