एक्सप्लोरर

इस गंभीर बीमारी की चपेट में हैं देश की 50 करोड़ से ज्यादा आबादी ! चौंका देगी AIIMS की रिपोर्ट

एम्स की इस रिपोर्ट के मुताबिक, युवाओं में ही नहीं ये बीमारी 35 प्रतिशत बच्चों में भी देखी जा रही है. लिवर की इस समस्या से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं.

Non Alcoholic Fatty Liver Disease : AIIMS एक चौंकाने वाली रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि करीब 38 प्रतिशत आबादी  नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर (Non Alcoholic Fatty Liver Disease) की शिकार है. ग्लोबल लेवल पर लिवर की बीमारियां तेजी से फैल रही हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि युवाओं में ये समस्या ज्यादा तेजी से बढ़ रही है, जो काफी चिंताजनक है. कम उम्र में ही लोग लिवर की बीमारी खासतौर पर नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज की चपेट में दिख रहे हैं. युवाओं में बढ़ती इसी गंभीर समस्या को लेकर एम्स की तरफ से एक स्टडी की गई. जिसका रिजल्ट चिंता को बढ़ाने वाला है.
 
क्या है AIIMS की स्टडी
जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी में पब्लिश इस रिपोर्ट में बताया गया है कि युवाओं में ही नहीं ये बीमारी 35 प्रतिशत बच्चों में भी देखी जा रही है. लिवर की इस समस्या से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. इसलिए हर किसी को इससे अलर्ट रहने की जरूरत है.
 
लिवर की ये बीमारी इतनी खतरनाक क्यों
हेल्थ एक्सपर्ट की टीम ने बताया कि  ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जिनमें नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर की पहचान समय पर नहीं हो पा रही है. चूंकि इस बीमारी के शुरुआती फेज में किसी तरह के लक्षण नजर हीं आते, जिससे बीमारी का पता ही नहीं चल पाता. इस वजह से ये ज्यादा खतरनाक हो जाती है और कई दूसरी बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकती है. 
 
नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर का कारण
हेल्थ एक्पर्ट्स के मुताबिक, खानपान में गड़बड़ी से फैटी लीवर या स्टीटोहेपेटाइटिस की समस्या हो सकती है. जब डाइट खराब होता है और फास्ट फूड का हम ज्यादा सेवन करते हैं और फल-सब्जियां आहार से गायब होने लगती हैं तो इस समस्या का खतरा सबसे ज्यादा रहता है.
 
कितनी खतरनाक है नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिज्म की तरह ही ये बीमारी भी काफी खतरनाक हो सकती है. सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि अभी हमारे पास फैटी लिवर की समस्या के लिए न कोई विशेष दवा है और ना ही कोई इलाज. बड़ी संख्या में युवा इसकी चपेट में आ रेह हैं. इसका दुष्परिणाम भी सामने आ रहा है.
 
नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज से बचने के उपाय
हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी खानपान रखें.
शराब का सेवन बिल्कुल भी न करें.
फिजिकल एक्टिविटीज करते रहें. मोटापा न बढ़ने दें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget