एक्सप्लोरर

वक्त रहते मोटापे को करें कंट्रोल, नहीं तो कई गंभीर बीमारियों से होना पड़ सकता है दो-चार

बैरिएट्रिक काउंसलर एवं न्यूट्रीशनिस्ट श्रुति शर्मा का कहना है कि मोटापे के कारण स्ट्रोक, कैंसर, प्रजनन क्षमता में कमी, दिल, ऑस्ट्रियोआर्थराइटिस, टाइप 2 डाइबिटीज, पित्ताशय की बीमारी, सांस, उच्च रक्तचाप, लिवर में मोटापा, नर्व डिसऑर्डर जैसी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.

नई दिल्ली: ओबेसिटी या मोटापा ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति का वजन इतना ज्यादा हो जाता है कि इसका बुरा असर उसकी सेहत पर पड़ने लगता है. जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा कैलरी का सेवन करता है तो यह अतिरिक्त कैलरी फैट के रूप में शरीर में जमा होने लगती है. नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल में बैरिएट्रिक काउंसलर एवं न्यूट्रीशनिस्ट श्रुति शर्मा का कहना है कि ओबेसिटी का निदान मरीज की शारीरिक जांच एवं उसके इतिहास के आधार पर किया जाता है. मोटापे के कारण बीमारियों के संभावना की जांच के लिए व्यक्ति के बीएमआई (बॉडी मास इंडेस्क) का मापन किया जाता है.

श्रुति शर्मा ने कहा कि जीन इस बात के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कि आपके शरीर में कहां और कितना वसा जमा होगा. शारीरिक रूप से निष्क्रिय व्यक्ति में वजन बढ़ने से आर्थराइटिस, दिल, लिवर व ब्लड प्रेशर की बीमारियां हो सकतीं हैं. अगर किसी व्यक्ति के माता-पिता में से एक या दोनों मोटापे का शिकार हैं तो बच्चों में मोटापे की संभावना बढ़ जाती है.

श्रुति ने बताया कि कैलरी युक्त आहार, जंक फूड, पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने तथा फलों और सब्जियों का सेवन कम करने से व्यक्ति मोटापे का शिकार हो सकता है. मोटापा किसी भी उम्र में, यहां तक कि छोटे बच्चों में भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में मोटापा कई बीमारियों के कारण भी हो सकता है. कुछ दवाओं के कारण भी कई बार व्यक्ति का वजन बढ़ जाता है. ऐसे में आपको आहार और व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए.

श्रुति शर्मा ने बताया कि गर्भावस्था में महिलाओं का वजन बढ़ना अनिवार्य है. लेकिन, कई बार यह बाद में मोटापे का कारण बन जाता है. पूरी नींद न लेने से शरीर में हॉर्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे भूख बढ़ती है. उन्होंने कहा कि मोटापे के कारण स्ट्रोक, कैंसर, प्रजनन क्षमता में कमी, दिल, ऑस्ट्रियोआर्थराइटिस, टाइप 2 डाइबिटीज, पित्ताशय की बीमारी, सांस, उच्च रक्तचाप, लिवर में मोटापा, नर्व डिसऑर्डर जैसी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.

श्रुति शर्मा ने कहा कि नियमित व्यायाम से आप अपना वजन नियंत्रण में रख सकते हैं. तेज चलना, तैरना और साइकल चलाना अच्छे व्यायाम हैं. दिन में तीन बार नियमित आहार लें. कुछ लोग भूख लगने पर किसी भी समय खाते हैं. वे बिना समय मीठे व्यंजनों और जंकफूड का सेवन करते हैं. कम कैलरी से युक्त आहार, फल, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन करें. मिठाई, अल्कोहल का सेवन सीमित मात्रा में करें. सैचुरेटेड फैट के सेवन से बचें. दैनिक जीवन में पानी का पर्याप्त सेवन करना चाहिए. खीरे, नींबू, अदरक, पुदीने का रस वजन घटाने, विशेष रूप से पेट से फैट कम करने में मददगार है. फैट कम करने में ग्रीन टी, बैरीज, मेवे, दही, दालें, ओट, अंडा, फैटी फिश का सेवन भी मददगार साबित हो सकता है.

भोजन में शामिल करें हरी सब्जियां और संतरे का जूस, बुढ़ापे में याददाश्त नहीं होगी कमजोर

ग्रीन टी के मुकाबले हेल्थ के लिए ज्यादा कारगर है जैसमीन टी, जानें इसके फायदे

VIDEO: आमिर खान लेखकों को लेकर कही बड़ी बात

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget