एक्सप्लोरर

Thyroid Eye Symptoms: आंखों से जानें थायरॉइड का हाल, कितनी गंभीर बन गई है ये समस्या

आंखें देखकर पता लगाया जा सकता है कि थायरॉइड की समस्या कितनी गंभीर बन चुकी है. अगर समय पर इनके संकेतों को समझ लिया जाए तो इसे गंभीर होने से रोका जा सकता है.

Thyroid Eye Symptoms : थायरॉइड का सबसे ज्यादा खतरा महिलाओं को होता है. इस हॉर्मोनल बीमारी पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये गंभीर भी बन सकती है. थायरॉइड (Thyroid) होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जो तब तक परेशान करती हैं, जब तक डायग्नोस नहीं हो जाती हैं.

एक बार पता चलने के बाद इसका इलाज आसान हो जाता है. थायरॉइड की प्रॉब्लम बढ़ने पर हमारी आंखें चीख-चीखकर बताती हैं, लेकिन उन पर ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते हैं, जो खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं थायरॉइड डिजीज क्या है, आंखों पर इसके क्या लक्षण नजर आते हैं...

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

थायरॉइड क्या है

थायराइड अपने आप में कोई बीमारी नहीं बल्कि शरीर का एक अंग है. यह थायराइड ग्लैंड गले के नीचे वाले हिस्से में होती है. शरीर को चलाने के लिए थायराइड हॉर्मोन रिलीज करता है. जिससे  ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन, सेक्स ड्राइव, पीरियड्स, प्रेगनेंसी, खुशी और गम सब तय होते हैं.

शरीर अपनी हर छोटी-बड़ी फंक्शनिंग के लिए किसी न किसी तरह थायराइड हॉर्मोन पर ही निर्भर करता है. जब इन जरूरी हॉर्मोंस को रिलीज करने वाले थायराइड ग्लैंड में असंतुलन होता है, जब वह कम या ज्यादा हार्मोन रिलीज करने लगता है, इस कंडीशन को ही थायरॉइड की बीमारी कहते हैं.

थायरॉइड बढ़ने पर आंखें प्रभावित क्यों होती हैं

थायरॉइड मरीजों की आंखों में कई बार ऐसी कंडीशन बन जाती है, जब इम्यून सिस्टम संक्रमण से लड़ने की बजाय गलती से थायरॉइड ग्लैंड पर ही अटैक करने लगता है, जिसकी वजह से थायरॉइड हार्मोन जरूरत से ज्यादा या कम रिलीज होने लगता है और आंखों को प्रभावित करता है.

आंखों से पता चलती है थायरॉइड की हालत

1. आंखों बाहर निकल आना

एक्सपर्ट्स के अनुसार,  थायरॉइड आई डिजीज एक तरह की ऑटोइम्यून बीमारी है, जो कभी आंखों के आसपास के हिस्सों या टिश्यू को नुकसान पहुंचाती है. इसकी वजह से आंखें उभर जाती हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि बाहर आ जाएंगी.

यह भी पढ़ें : बच्चों की मेंटल हेल्थ पर सोशल मीडिया का क्या पड़ता है असर? जानें इस्तेमाल पर क्यों बैन लगा रहे हैं कई देश

2. आंखों का धंसना, लालिमा

थायरॉइड कम या ज्यादा होने पर आंखें अंदर धंसती चली जाती हैं. आंखों छोटी और धंसी-धंसी दिखाई देती हैं. इसके अलावा थायरॉइड की समस्याओं में आंखें लाल और सूजी हुई दिखाई दे सकती हैं.

3. अंधापन या धुंधलापन

हाइपरथायरायडिज्म  की वजह से आंखों की रोशनी कम हो सकती है, जिससे धुंधलापन नजर आ सकता है. इसे ग्रेव्स ऑप्थाल्मोपैथी भी कहा जाता है. इसके अलावा थायरॉइड की समस्या में आंखों में दर्द और तनाव महसूस हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget