एक्सप्लोरर

आपके फर्स्ट ऐड बॉक्स में रहने वाली इन दवाओं पर सरकार ने लगाई रोक...सेहत के लिए बताया खतरनाक

Drugs Bans In India: सरकार ने 14 फिक्स्ड डोज कांबिनेशन दवाओं पर रोक लगा दी है. सरकार का मानना है कि इन दावाओं से इंसान के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है.

Drugs Bans In India: आपको सर्दी जुकाम या बुखार होता है तो सबसे पहले क्या करते हैं? मेरे ख्याल से अमूमन सभी लोग अपने पास की मेडिकल स्टोर पर जाते हैं और इसकी दवाई ले लेते हैं. इनमें भी सबसे ज्यादा पेरासिटामोल ही खरीदा जाता है लेकिन अब आप ये दवाएं नहीं खरीद पाएंगे क्यों कि अब यह दवाएं आपको मार्केट में नहीं मिलेगी. सिर्फ यही नहीं फौरन आराम देने वाली 14 दवाओं पर सरकार ने रोक लगा दिया है. सरकार ने 14 फिक्स्ड डोज कांबिनेशन दवाओं पर रोक लगा दी है. सरकार का मानना है कि इन दावाओं से इंसान के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है.

सेहत के लिए खतरनाक है एफडीसी

विशेषज्ञ समिति के सलाह पर यह फैसला लिया गया है. यही वजह है कि इसके निर्माण वितरण और बिक्री पर रोक लगा दिया गया है. आमतौर पर हम या आप बुखार, सिर दर्द, मसल्स पेन,दांतों के दर्द, अर्थराइटिस पेन, ओस्टियोआर्थराइटिस, पीरियड्स के दर्द में पैरासिटामोल और इसके कांबिनेशन वाली दवाई ले लेते हैं इन दावाओं के मनमाने इस्तेमाल से लिवर किडनी और हार्ट की समस्याएं पैदा हो सकती है.सरकार ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 26 ए के तहत इस तरह की एफडीसी पर रोक लगा दी है.

इन दवाओं पर लगी है रोक

निमेसुलाइड + पेरासिटामोल 

पेरासिटामोल + फिनाइलफ्राइन + कैफीन

एमोक्सिसिलिन + ब्रोमहेक्सिन

फोल्कोडाइन + प्रोमेथैजिन

इमिप्रामाइन + डायजेपाम

क्लोरफेनिरामाइन मैलेट + डेक्सट्रोमेथॉर्फ़न + डेक्सट्रोमेथॉर्फ़न + गुइफेनेसिन + अमोनियम
मेन्थॉल

क्लोरफेनिरामाइन मेलेट + कोडीन सिरप

अमोनियम क्लोराइड + ब्रोमहेक्सिन + डेक्सट्रोमेथॉर्फ

ब्रोमहेक्सिन + डेक्सट्रोमेथॉर्फ़न + अमोनियम क्लोराइड + मेन्थॉल

डेक्सट्रोमेथॉर्फ़न + क्लोरफेनिरामाइन + गुइफेनेसिन + अमोनियम क्लोराइड

कैफीन + पेरासिटामोल + फिनाइलफ्राइन + क्लोरफेनिरामाइन

सालबुटामोल + ब्रोमहेक्सिन

क्लोरफेनिरामाइन + कोडीन फॉस्फेट + मेन्थॉल

फ़िनाइटोइन + फेनोबार्बिटोन सोडियम

पेरासिटामोल + प्रोपीफेनाज़ोन + कैफीन

क्या होती है एफडीसी?

एफडीसी का मतलब होता है फिक्स्ड डोज कांबिनेशन. ये एक ऐसी दवा होती है जो ही दो या दो से अधिक दावों के कंपोजीशन से तैयार होती है. अमेरिका सहित कई देशों में ऐसी दावों पर रोक है लेकिन भारत में ऐसी दवाएं सबसे ज्यादा बिकती है. हालांकि अब गवर्नमेंट ने इस पर रोक लगा दी है. आपको बता दें कि ये कोई पहली दफा नहीं है. इससे पहले सरकार ने 2016 में 344 ड्रग कांबिनेशन के निर्माण बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी थी. यह फैसला एक एक्सपर्ट कमेटी के सिफारिश पर लिया गया था. इस समिति का गठन सुप्रीम कोर्ट ने किया था.कमेटी का कहना था कि इन दावाओं को किसी साइंटिफिक डाटा के बिना ही मरीजों को बेचा जा रहा है. दवा बनाने वाली कंपनियों ने इस आर्डर को चुनौती दी थी. वही अभी जिन एफडीसी को बैन किया गया है वो उन 344 ड्रग कांबिनेशन का हिस्सा है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द से चाहिए राहत, तो अपने सोने का तरीका कुछ यूं रखें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Childhood Obesity In India: बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget