एक्सप्लोरर

Health Tips: वर्क फ्रॉम होम के चलते कंधे, पीठ और कूल्हों के दर्द से हैं परेशान तो करें ये 3 तीन काम

Health Tips: पेंडेमिक के चलते सभी लोग 'वर्क फ्रॉम होम' पॉलिसी को फॉलो कर रहे हैं. लेकिन घर से काम करने की ये निति लोगों को बीमार बना रही है. लंबे लंबे वक़्त तक बैठे रहकर काम करना और बॉडी में बेहद कम मूवमेंट होना, लोगों को बॉडी पेन का शिकार बना रहा है. जिसके चलते ज़्यादातर लोगों को कंधे, पीठ और कूल्हों में दर्द का सामना करना पड़ रहा है.

Health Tips: कोरोना वायरस की वजह से मिले जिस 'वर्क फ्रॉम होम' ऑप्शन को लोग एन्जॉय कर रहे थे वो अब मानो सज़ा में तब्दील होता जा रहा है. घर पर काम करने की वजह से बॉडी मूवमेंट ना के मुकाबले हो गया है जिसका असर बॉडी और माइंड दोनों पर पड़ता दिख रहा है. नतीजा शरीर में जगह जगह दर्द और बीमारियां. इसके अलावा, ज़्यादा देर तक बैठ कर काम करने की वजह से लोगों को कंधे, पीठ और कूल्हों में लगातार दर्द की प्रॉब्लम फेस करनी पड़ रही है. अब जहां समस्या है वहां समाधान भी होगा ही. तो बस ले आए हम आपके लिए कंधे, पीठ और कूल्हों के दर्द से निजात पाने के 3 ज़रूरी और आसान सॉल्यूशन्स.

1. ज़मीन पर क्रॉस-लेग बैठ कर काम करें घर में ऑफिस की ही तरह परफेक्ट सीटिंग अरेंजमेंट होना ना मुश्किल होता है. ऐसे में घंटों डाइनिंग टेबल पर बैठ कर काम करने से या गलत चेयर पर बैठने से आपके कंधे, पीठ और कूल्हों में दर्द हो सकता है. इसलिए बेहतर है कि ज़मीन पर बैठ कर काम करने का तरीका चुनें. ज़मीन पर एक मोटा और आरामदायक गद्दा डालकर बेड टेबल पर काम करने की आदत डालें. लेकिन हां, इस दौरान कुछ बातों का ध्यान ज़रूर रखें:- - बैठते वक्त अपने पैर क्रॉस करके बैठें यानी कि आप पालथी मार कर बैठें. - टेबल आखों की पोजिशन के बराबर हो - पीठ को दीवार के सहारे तकिये के साथ टिका कर सीधी रखें

2. काम के बीच में उठते रहें अगर आप बैक-टू-बैक बैठे हुए स्क्रीन पर काम कर रहे हैं, तो इससे आपकी आँखें खराब हो सकती हैं. साथ ही, ये रवैया आपको मोटापे, स्ट्रेस और बॉडी पेन की तरफ भी धकेल सकता है. ऐसे में बेहतर होगा कि काम के हर घंटे-दो घंटे के बीच उठने के लिए रिमाइंडर सेट करें और अपनी पोजिशन बदलते रहें.

3. योग करें योग आपके बॉडी पेन का रामबाण इलाज है. जिस गद्दे पर बैठ कर आप काम कर रहे हैं, उसी पर बॉडी को स्ट्रेच करें. सीधे लेट जाएं और हाथ-पैरों को इधर-उधर घुमाएं. इसके अलावा, आपको रोज सुबह घर में ही आधे घंटे एक्सरसाइज या योग ज़रूर करना चाहिए. इससे आपको दिन भर में होने वाली थकान को बैलेंस करने की ताकत मिलेगी.

Chanakya Niti: जीवन साथी का जीवन भर मिलेगा प्यार, चाणक्य की इन बातों को कभी न भूलें, जानिए चाणक्य नीति

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget