एक्सप्लोरर

Cardamom Benefits: इलायची के चार रंग, चार अंदाज, जानिए कौन-सी कहां होगी इस्तेमाल?

Types of Cardamom: इलायची एक ऐसा मसाला है, जो ज्यादातर घरों में हमेशा मौजूद रहता है. लेकिन आप जानते हैं कि इलायची सिर्फ हरे रंग की ही नहीं होती है. इलायची काली, सफेद और लाल रंग की भी होती है.

Benefits of Cardamom: छोटी-सी दिखने वाली इलायची में कितनी किस्में, खुशबुएं और स्वाद छुपे हैं, ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे! ज्यादातर लोग सिर्फ हरी इलायची को जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इलायची काली, सफेद और यहां तक कि लाल भी होती है और ये सब सिर्फ रंग में ही नहीं, बल्कि स्वाद, खुशबू और इस्तेमाल के तरीके में भी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती हैं.

लंदन में रामबुतान रेस्टोरेंट की शेफ और मालिक सिंथिया शनमुगलिंगम का कहना है कि इलायची मेरा सबसे पसंदीदा मसाला है, इसकी खुशबू मुझे बचपन की मिठाइयों की याद दिलाती है. इलायची हर तरह के खाने में काम आने वाली चीज है. यह नमकीन और तीखे खाने में भी स्वाद बढ़ा देती है. इससे आप मीठा भी बना सकते हैं और मसालेदार भी, जैसे खीर में डालें या बिरयानी में, दोनों का स्वाद निखार देती है.

इलायची का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कहा होता है?

इलायची की जड़ें दक्षिण भारत में हैं. यूं तो इलायची के कई रंग होते हैं, लेकिन सबसे आम हरी इलायची होती है. इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. काली इलायची स्वाद में बहुत तेज होती है. इसका नमकीन और मसालेदार खाने में इस्तेमाल होता है. वहीं लाल इलायची का इस्तेमाल ज्यादातर चाइनीज और एशियन किचन में किया जाता है. सफेद इलायची भारत में आम नहीं है. ये हरी इलायची होती है जिसे ब्लीच कर उसका रंग हल्का किया जाता है.

इंडियन किचन नाम की किताब की लेखिका रूपा गुलाटी कहती हैं कि कभी-कभी वे हरी और काली इलायची दोनों एक ही डिश में डालती हैं. इन दोनों का स्वाद बिलकुल अलग होता है. अगर आप खुशबूदार चावल या खीर बना रहे हैं, तो उसमें काली इलायची नहीं डालनी चाहिए, क्योंकि उसकी तेज खुशबू बाकी सारे स्वादों को दबा देती है. इसका स्वाद तेज और स्मोकी जैसा होता है. यह हरी इलायची से कहीं ज्यादा तेज स्वाद वाली होती है.

इलायची बढ़ाती है खाने का स्वाद

रूपा गुलाटी बताती हैं कि काली इलायची मीट करी, लैंब पुलाव, चावल के मसालेदार व्यंजन और गरम मसाले में बहुत अच्छी लगती है. इसका स्वाद ऐसा होता है जो डिश को एक मजबूत बेस देता है. कश्मीरी यखनी नाम की डिश में ढेर सारे मसाले होते हैं, लेकिन अगर आप उसमें दो काली इलायची और डाल दें, तो वो डिश का लेवल ही बढ़ा देती है.

उनका कहना है कि काली इलायची को मीठे में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे- खजूर जैसी गहरी मिठास वाली चीजों में. इसका स्मोकी फ्लेवर वहां भी अच्छा जाता है. लाल इलायची का स्वाद काली इलायची जैसा ही होता है. लेकिन भारत में इसे आमतौर पर खाना पकाने में इस्तेमाल नहीं किया जाता. जरूरत पड़ने पर इसे काली इलायची की जगह इस्तेमाल करते हैं.

इन चीजों में होता है इलायची का इस्तेमाल

हरी इलायची का स्वाद ताजा और थोड़ा नींबू जैसा होता है. रूपा गुलाटी ने बताया कि वह हरी इलायची को केक बैटर, मिठाइयों, और खीर में डालती हैं. कभी-कभी वो दूध में हरी इलायची की फली डालकर धीरे-धीरे उबालती हैं, ताकि उसकी खुशबू अच्छी तरह मिल जाए.

शानमुगलिंगम कहती हैं कि वे श्रीलंकाई नारियल के कस्टर्ड पुडिंग वटालप्पम में हरी इलायची का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन साथ ही वे इसे पुलाव, बिरयानी, दाल और चिकन मैरिनेड में भी डालती हैं, क्योंकि इसका हल्का स्वाद कई चीजों के साथ अच्छा लगता है. सफेद इलायची हरी इलायची से बनी होती है. इसे ब्लीच किया जाता है. इसका स्वाद बहुत हल्का होता है. इसे भी आप केक, खीर, मलाईदार मिठाइयों में डाल सकते हैं.

उन्होंने बताया कि अगर आपको जोरदार और तेज स्वाद चाहिए, तो इलायची के बीजों को तेल में डालें. इसे पहले थोड़ा फाड़ लें या छेद कर लें, वरना वो गर्म तेल में फट सकती है. वहीं केक, मैरिनेड जैसी चीजों में पिसी हुई इलायची सबसे अच्छा काम करती है. लेकिन पीसना आसान नहीं होता. इसके बीज पीसना काफी मेहनत वाला काम है. पीसते समय उसमें थोड़ा सा कैस्टर शुगर मिला लें. ये चीनी घिसाई जैसा काम करती है, जिससे बीज जल्दी और आसानी से पिस जाते हैं. बीज पीसने के बाद इसका इस्तेमाल जल्दी करना चाहिए, वरना उसमें बासी जैसी गंध आने लगती है.

यह भी पढ़ें -

कच्चा दूध और हल्दी लगाने से चेहरे को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानिए लगाने का सही तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
बच्चों की मालिश कब तक करनी चाहिए, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
बच्चों की मालिश कब तक करनी चाहिए, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Childhood Obesity In India: बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget