एक्सप्लोरर

इन टिप्स को करें फॉलो और डेंगू के प्रकोप से अपनी और अपने परिवार की करें रक्षा

डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होती है इसलिए गर्मी और बारिश के मौसम में यह बीमारी तेजी से पनपती है. डेंगू के मच्छर हमेशा साफ़ पानी में पनपते है.

नई दिल्ली: जैसे-जैसे मौसम बदल रहा है, देश में लगातार डेंगू के मामले भी बढ़ते जा रहें. दो हफ्ते पहले तक अकेले दिल्ली में ही डेंगू के 830 मामले सामने आ चुके थे. अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ कॉमेडियन भारती सिंह को भी डेंगू की समस्या से दो चार होना पड़ा था. कुछ वक्त पहले ही एम्स के डॉक्टरों ने एक केस स्टडी किया, जिसके मुताबिक कुछ असाधारण केस ऐसे भी होते हैं, जिसमें डेंगू का शिकार हुए व्यक्ति को बुखार नहीं होता. डेंगू की बीमारी से बचने का सबसे बेहतर उपाए है कि इस बीमारी को पनपने ही ना दिया जाए.

डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है इसलिए गर्मी और बारिश के मौसम में यह बीमारी तेजी से पनपती है. डेंगू के मच्छर हमेशा साफ़ पानी में पनपते हैं जैसे छत पर लगी पानी की टंकी, मटका और बाल्टियों में जमा पीने का पानी, कूलर का पानी, गमलो में जमा पानी आदि. वहीं, दूसरी ओर मलेरिया के मच्छर हमेशा गंदे पानी में पैदा होते हैं. डेंगू के मच्छर ज्यादातर दिन में काटते है. डेंगू होने पर इसके लक्षणों में तेज ठंड लगना और बुखार आना, कमर और सिर में तेज दर्द होना, खांसी और गले में दर्द होना, शरीर पर लाल दाने दिखाई देना और उल्टी होने जैसी चीजें होती हैं.

डेंगू की बीमारी से बचने के लिए इन हेल्थ टिप्स को करें फॉलो

  • पानी जमा न होने दें. कूलरों और बाल्टियों में पानी को एक या दो दिन में बदलते रहे.
  • खाने में 'विटामिन सी' देने वाली चीजें जैसे टमाटर, आंवला और नींबू का सेवन अधिक करें.
  • खाने में हल्दी का इस्तेमाल करें इसका एंटीबायोटिक तत्व आपके प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है.
  • तुलसी को पानी में उबालकर और शहद मिलाकर पीने से डेंगू से बचा जा सकता है.
  • पपीते के पत्तों में काफी मात्रा में प्लेटलेट्स होते हैं इसका रस पीने से डेंगू से बचा जा सकता है.
  • अनार में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं. ये लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण में सहायक होते हैं.
  • मेथी के पत्ते हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकाल देते हैं. इसका इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद होता है.
  • बकरी का दूध डेंगू की बीमारी का सबसे उपयुक्त इलाज माना जाता है.
  • जवारे (गेहूं) की घास का रस पीने से भी खून में तेजी से प्लेटलेट्स का निर्माण होता है.
  • हर्बल टी को भी डेंगू की बीमारी से लड़ने में काफी मददगार माना जाता है.
  • पूरे शरीर को ढकने वाला कपड़ा पहने और कीटनाशक को मारने वाली दवाई का छिड़काव करें.
  • कूड़े के डिब्बे में कूड़ा न इकट्ठा होने दें.
  • बुखार ज्यादा दिनों तक रहे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

(NOTE: इन चीजों का इस्तेमाल उपयुक्त मात्रा में ही करें. इस्तेमाल से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?
Cancer Medicines Price Cut: 137 कैंसर दवाएं 70% तक सस्ती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर?
137 कैंसर दवाएं 70% तक सस्ती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget