एक्सप्लोरर

मुंह ढ़क कर सोने के नुकसान जान जाएंगे तो आज ही से ऐसा करना बंद कर देंगे

सर्दियों के मौसम में मुंह ढ़क करके सोने से ना सिर्फ यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, बल्कि यह आपकी खूबसूरती में भी दाग लगा सकता है.जानिए इसके बारे मे

Sleeping With Covered Face: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, ऐसे में लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए हर तरह की जुगाड़ कर रहे हैं. दिन में गर्म कपड़े पहन रहे हैं तो रात को रजाई और कंबल में लिपट कर सोते हैं. ऐसे में कुछ लोग सर्द हवाओं के प्रकोप से बचने के लिए मुंह ढक कर भी सोते हैं. ऐसे सोने में अच्छा लगता है, गर्माहट मिलती है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत आपको जोखिम में डाल सकती है सर्दियों के मौसम में मुंह ढक करके सोने से ना सिर्फ यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, बल्कि यह आपकी खूबसूरती में भी दाग लगा सकता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आपको सर्दियों में मुंह ढक करके सोने से किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है.

सिर दर्द की समस्या- मुंह ढ़क करके सोने से दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलता है, जिस वजह से सिर दर्द, जी मचलाना और अन्य दिक्कत होती है. यह समस्या 1 से 2 दिन में ठीक तो हो जाती है, लेकिन ऐसा बार-बार होना सेहत के लिए अच्छा नहीं है.

फेफड़ों पर असर-एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर को पांव से लेकर सिर तक ढ़ककर सोने से फेफड़े पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ता है. अगर कोई रोज 6 से 8 घंटे तक के 1 महीने भर ऐसे होता है तो उसके फेफड़े सिकु़ड़ने लगते हैं. यानी गैस एक्सचेंज का जो काम है वह पूरा नहीं होता है.

नींद डिस्टर्ब होना-मुंह ढ़क करके सोने से ऑक्सीजन की कमी होती है जिससे सफोकेशन होने लगता है, इस कारण से नींद भी डिस्टर्ब होती है. और ऐसे में फिर दूसरे दिन आप सुबह उठकर फ्रेश फील नहीं करते हैं. एकाग्रता में दिक्कत होती है. काम में दिल नहीं लगता.

स्किन काली पड़ना-सर्दियों में जब आप मुंह ढ़क कर सोते हैं तो रजाई से ऑक्सीजन अंदर नहीं आ पाती है और ना ही खराब हवाएं रजाई से बाहर जा पाती है. हवा अशुद्ध होने के कारण आपके स्किन की रंगत फीकी पड़ने लगती है. सर्दियों में कई लोगों की स्किन काली पड़ जाती है इसकी वजह यही होती है.

पिंपल्स और ऐक्ने की समस्या- मुंह ढक कर सोने से ब्लड सरकुलेशन पर बुरा असर पड़ता है.सरकुलेशन ठीक से नहीं होने की वजह से चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो जाती है, जो आपकी खूबसूरती में दाग लगाने का काम करते है. इसके अलावा मुंह ढक करके सोने से स्किन सांस नहीं ले पाती है स्किन के सांस ना ले पाने से रोम छिद्र सही तरीके से खुल नहीं पाते हैं, जिस वजह से चेहरे पर झुर्रियां आ जाती है.

ये भी पढ़ें: सर्दी बनी मुसीबत! हार्ट अटैक...हाई ब्लड प्रेशर..ब्रेन स्ट्रोक के दिल्ली में बढ़ें रहे केस

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget